Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में लोको पायलट की पत्नी ने की मारपीट, झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में लोको पायलट की पत्नी ने की मारपीट, झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पायलट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। रेलवे के सहायक लोको पायलट को उसकी पत्नी ने पीट दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मारपीट के बाद वह अपनी बच्ची को लेकर मायके चली गई। इस घटना की शिकायत घायल लोको पायलट ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जरहाभाठा निवासी लोको पायलट दिलेश्वर टोंडर की शादी 2022 में आकांक्षा टोंडर से हुई थी, दोनों की दो साल की बच्ची है। लोको पायलट के अनुसार, उनकी पत्नी घरेलू काम नहीं करती और अक्सर विवाद करती है। इससे पहले भी उन्होंने पत्नी द्वारा मारपीट की शिकायत थाना तोरवा में दर्ज कराई थी।

    पहले भी कर चुकी है मारपीट
    8 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इस पर लोको पायलट ने खाना बनाकर साथ चलने की बात कही। इस बीच पत्नी ने पर्स से पैसे निकालकर अकेले जाने की कोशिश की। जब पति ने साथ चलने को कहा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। पत्नी ने नाखून से खरोंच दिया और बांह पर दांत से काट लिया।

    इसके बाद महिला ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह अपने बुआ के बेटे विक्की के साथ बच्ची को लेकर घर से चली गई। घटना के समय डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    दूसरी महिला के साथ रह रहा था पति, पत्नी पहुंची तो पीटा
    एक अन्य मामले में, उसलापुर की एक महिला का पति सात दिनों से दूसरी महिला के घर पर रह रहा था। जब पत्नी ने उसे खोजते हुए वहां पहुंचकर पति के बारे में पूछा, तो दूसरी महिला और उसके परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी।

    घायल महिला ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उसलापुर के नेचर सिटी निवासी महिला ने बताया कि उसने 2015 में जितेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था और तब से दोनों साथ रह रहे थे। हाल ही में पति कोटा के मौहारखार निवासी अनिता दुबे के घर पर रहने लगा। रविवार की शाम महिला अनिता की बेटी के साथ उसके घर पहुंची, लेकिन वहां उसका पति नहीं मिला।

    जब उसने अनिता से पति के बारे में पूछा और उसे अपने घर में रखने से मना किया, तो अनिता ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही यूपी से गुंडे बुलवाकर जान से मरवाने की धमकी दी। इस दौरान अनिता की बड़ी बेटी ने किसी तरह बीच-बचाव किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    May 12, 2026

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.