Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET 2026 रद्द होने पर शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?’
    • राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल
    • राज्यपाल डेका व आचार्य बाजपेयी के बीच उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर चर्चा…
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»लॉर्ड्स टेस्ट: नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, 23 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पेसर
    BREKING NEWS

    लॉर्ड्स टेस्ट: नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, 23 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पेसर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही और इसका श्रेय जाता है युवा तेज गेंदबाज़ नितीश रेड्डी को, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटका दे दिया. रेड्डी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद ऑफ स्टंप से बाहर की दिशा में जा रही थी, जिस पर डकेट ने बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के पिछले हिस्से को छूती हुई विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में गई. पंत ने शानदार कैच लपका और भारत को पहली सफलता दिलाई.

    सिर्फ दो गेंद बाद यानी ओवर की आखिरी गेंद पर रेड्डी ने ज़ैक क्रॉली को भी चलता कर दिया. क्रॉली अच्छी लय में दिख रहे थे और 18 रन बना चुके थे, लेकिन रेड्डी की शानदार सीम पोज़िशन और अतिरिक्त उछाल ने उन्हें चौंका दिया. गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए एक बार फिर पंत के हाथों में जा पहुंची और इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया.

    नितीश रेड्डी ने रचा इतिहास 

    लॉर्ड्स टेस्ट में युवा तेज गेंदबाज़ नीतीश रेड्डी ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह 2002 के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय पेसर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके हों. इससे पहले यह कारनामा इरफान पठान ने किया था, जब उन्होंने 2006 में कराची टेस्ट के पहले ही ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था. उस मैच में पठान ने सलामी बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था.

    अब ठीक 18 साल बाद साल 2025 में नीतीश रेड्डी ने लॉर्ड्स के मैदान पर यह दुर्लभ उपलब्धि दोहराई है. उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट को और छठी गेंद पर ज़ैक क्रॉली को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बार विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने बेहतरीन कैच पकड़े.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

    May 13, 2026

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    May 13, 2026

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.