Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जयपुर में एलपीजी संकट गहराया, एक किलोमीटर लंबी कतार
    राष्ट्रीय

    जयपुर में एलपीजी संकट गहराया, एक किलोमीटर लंबी कतार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में एलपीजी संकट अब लोगों के सब्र की परीक्षा लेने लगा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि शहर के कई गैस पंपों पर वाहनों की कतारें किलोमीटर तक फैल गई हैं. खासतौर पर ऑटो रिक्शा चालकों की मुश्किलें चरम पर हैं, जिन्हें गैस भरवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है. रसोई और कमर्शियल गैस की सप्लाई पर आया संकट कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन एलपीजी से चलने वाले वाहनों की मुसीबतें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.

     ट्रांसपोर्ट नगर में एक पंप पर खड़े थे हजार ऑटो

    जयपुर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का ताजा नजारा इस समस्या की गंभीरता को साफ बयां करता है. यहां एक एलपीजी पंप पर आज भी वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन देखी जा रही है जो दो अलग-अलग दिशाओं में फैली हुई है. एक ही पंप पर करीब एक हजार ऑटो रिक्शा कतार में खड़े नजर आए. यह स्थिति न सिर्फ अव्यवस्था को दर्शाती है बल्कि सप्लाई सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.

     6 से 8 घंटे इंतजार, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ता है

    ऑटो चालकों का कहना है कि उनका आधे से ज्यादा दिन सिर्फ गैस भरवाने की जद्दोजहद में निकल जाता है. 6 से 8 घंटे तक इंतजार करने के बावजूद कई बार गैस नहीं मिल पाती और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. ऐसे में उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि सड़कों पर कम समय देने से आमदनी भी घट रही है. ऑटो चालकों का कहना है कि पिछले एक महीने से कमाई घटकर आधी से भी कम रह गई है और इस बार तो किश्त देने तक के पैसे नहीं हैं.

     40 फीसदी बढ़ोतरी ने तोड़ी कमर -घेराव की चेतावनी

    हालात को और बिगाड़ने वाली बात यह है कि कई पंप संचालकों ने गैस की सप्लाई सीमित कर दी है. इसके साथ ही एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने ऑटो चालकों की कमर तोड़ दी है. वाहनों को दी जाने वाली एलपीजी के दाम में करीब 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. महीने भर पहले 52 रुपये में मिलने वाली एलपीजी आज 73 रुपये में मिल रही है.

    एक तरफ लंबी लाइनें और अनिश्चितता तो दूसरी तरफ महंगी गैस, इस दोहरी मार ने हालात को और मुश्किल बना दिया है. गुस्साए और परेशान ऑटो चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. अब सवाल यह है कि प्रशासन इस बढ़ते संकट पर कब तक ठोस कदम उठाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.