Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»‘लग्जरी लुक’:56 लाख का पार्लियामेंट वाला कंगना रनौत का लुक,आख‍िर क्‍यों लुभा रहा है लोगों को…
    लाइफस्टाइल

    ‘लग्जरी लुक’:56 लाख का पार्लियामेंट वाला कंगना रनौत का लुक,आख‍िर क्‍यों लुभा रहा है लोगों को…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद में कंगना रनौत का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है. बारिश वाले दिन पार्लियामेंट में पहुंचीं कंगना ने हल्की नीली साड़ी पहनी थी, लेकिन उनके सिंपल लुक में महंगे एक्सेसरीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पूरे लुक में करीब 56 लाख रुपये की लग्जरी एक्सेसरीज शामिल थीं. कंगना ने काले रंग का ‘हर्मेस बर्किन’ (Hermes Birkin) बैग लिया हुआ था, जो ‘टोगो लेदर’ से बना था और जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये (Farfetch के अनुसार) बताई जा रही है. इस बैग में सिग्नेचर टॉप हैंडल और गोल्ड हार्डवेयर लगे थे, जिसने उनके सिंपल लुक में एक शानदार लग्जरी टच जोड़ दिया. हल्के नीले रंग की साड़ी के साथ काला बर्किन बैग आसानी से नजर आ रहा था.

    हल्की नीली साड़ी में दिखा सिंपल अंदाज

    कंगना ने नॉर्थईस्ट की एरी सिल्क की हल्की नीली साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का सिंपल शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज पहना. उन्होंने साड़ी को भी ज्यादा तामझाम के बिना कैरी किया और ज्वेलरी भी बेहद कम रखी. कंगना के लुक की सबसे ज्याादा चर्चा उनके ब्लैक Hermes Birkin बैग की हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लैक टोगो लेदर से बना यह बैग करीब 35 लाख रुपये का बताया जा रहा है. गोल्ड हार्डवेयर और सिग्नेचर हैंडल ने बैग को और खास बना दिया.

    21 लाख की Rolex ने बढ़ाई लग्जरी

    जानकारी के अनुसार, बैग के अलावा कंगना की Rolex Lady-Datejust घड़ी भी चर्चा में रही. चॉकलेट ब्राउन डायल वाली इस घड़ी की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बतााई गई है.

    6,100 रुपये की छतरी भी रही खास

    दिल्ली की बारिश से बचने के लिए कंगना ने Good Earth की प्रिंटेड छतरी भी कैरी की, जिसकी कीमत करीब 6,100 रुपये बताई गई. खास बात यह रही कि छतरी का रंग और प्रिंट उनकी साड़ी के साथ आसानी से मेल खा रहा था. एक्वा-टोन वाले इस छाते के ऊपरी हिस्से पर ट्रॉपिकल-स्टाइल के प्रिंट थे, जबकि अंदर की तरफ ग्राफिक शेवरॉन पैटर्न बना हुआ था. इसमें लकड़ी का हैंडल भी लगा था. ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि उन्होंने इसे बस बारिश से बचने के लिए उठा लिया हो, बल्कि यह छाता उनकी साड़ी के रंगों के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खा रहा था. कंगना ने सिंपल इंडियन लुक के साथ लग्जरी एक्सेसरीज का ऐसा कॉम्बिनेशन चुना, जिसने संसद पहुंचते ही उनके आउटफिट को सुर्खियों में ला दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    PCSK9 कोलेस्ट्रॉल की आम दवाओं से कैसे अलग, किस तरह करती है काम?

    August 28, 2026

    फूड कॉर्नर: इस वीकेंड घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और टेस्टी नाश्ता ‘फरा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.