Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»माघ मेले की शुरुआत जल्द ही-जानिए कल्पवास करने का विधान
    धर्म आस्था

    माघ मेले की शुरुआत जल्द ही-जानिए कल्पवास करने का विधान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2026 में माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से होने जा रही है। इसी दिन पौष पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। माघ मेला हर साल माघ मास में प्रयागराज में लगता है। इस मेले के दौरान गंगा स्नान और दान करने की परंपरा है। शास्त्रों में माघ मास का कफी महत्व बताया गया है। इस महीने को मोक्ष प्रदान करने वाला महीना बताया गया है। माघ मेले के दौरान कल्पवास करने की परंपरा भी बहुत लंबे समय से चली आ रही है। कल्पवास पूरे एक महीने की लिए किया जाता है। शास्त्रों में कल्पवास का बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसके लिए बहुत सारे कठोर नियम भी बनाए गए हैं। आइए जानते हैं क्या होता है कल्पवास और इसके नियम के बारे में।

    माघ मेला कब और कैसे होता है शुरू

    महा माघ मेले का धार्मिक शुभारंभ पौष पूर्णिमा के पावन स्नान से होता है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 2 जनवरी की शाम से 3 जनवरी 2026 की दोपहर तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेले की आधिकारिक शुरुआत मानी जाएगी। इसी दिन से कल्पवास का संकल्प लेकर श्रद्धालु संगम तट पर निवास शुरू करते हैं।

    क्या होता है कल्पवास

    हिंदू धर्मग्रंथो में कल्पवास को सन्यास और वानप्रस्थ आश्रम के सामान माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भी लोग सन्यास धारण करना चाहते हैं उन लोगों को माघ मेले के दौरान एक महीने के लिए कल्पवास करने का विधान होता है। कल्पवास के समय एक महीने तक गंगा तट के पास रहने का विधान है। कल्पवास अधिकतर बूढ़े लोग करते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। कल्पवास कोई भी व्यक्ति कर सकता है। कल्पवास के समय में व्यक्ति को कठोर नियम का पालना करना होता है।

    क्या कल्पवास सिर्फ बुजुर्गों के लिए है?

    आमतौर पर यह धारणा बनी है कि कल्पवास केवल बुजुर्ग ही करते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसके लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है। कोई भी सनातनी, चाहे वह युवा हो, महिला हो या पुरुष, गृहस्थ हो या बुजुर्ग कल्पवास का संकल्प लेकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकता है। बस शर्त यही है कि व्यक्ति नियमों का पालन पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ कर सके, क्योंकि कल्पवास का जीवन बेहद कठिन और संयमपूर्ण होता है।

    पुराणों में कल्पवास के नियम 

    धर्म शास्त्रों में कल्पवास के 21 नियम बताए गए हैं। इसमें शामिल हैः 

    1. असत्य (झूठ) न बोलना, 2. हर परिस्थिति में सत्य बोला, 3. घर-गृहस्थी की चिंता से मुक्त होना, 4. गंगा में सुबह, दोपहर व शाम को स्नान करना, 5. शिविर के बाहर तुलसी का बिरवा रोपना व जौ बोना, 6. तुलसी व जौ को प्रतिदिन जल अर्पित करना, 7. ब्रह्मचर्य का पालन करना, 8. खुद या पत्नी का बनाया सात्विक भोजन करना, 9. सत्संग में भाग लेना, 10.  इंद्रियों में संयम रखना, 11. पितरों का पिंडदान करना, 12. हिंसा से दूर रहना, 13. विलासिता से दूर रहना, 14. परनिंदा न करना, 15. जमीन पर सोना, 16. भोर में जगना, 17. किसी भी परिस्थिति में मेला क्षेत्र न छोड़ना, 18. धार्मिक ग्रंथों व पुस्तकों का पाठ करना, 19. आपस में धार्मिक चर्चा करना, 20. प्रतिदिन संतों को भोजन कराकर दक्षिणा देना, 21. गृहस्थ आश्रम में लौटने के बाद कल्पवास के नियम का पालन करना।

    कल्पवास के दौरान 21 नियम बताए गए हैं, लेकिन चार नियम ऐसे हैं जिनका सख्त तौर पर पालन अनिवार्य होता है।

    1. इसमें से पहला है पवित्र नदी के तट पर साधारण तंबू या झोपड़ी में निवास।
    2. दूसरा है प्रतिदिन सूर्योदय से पहले सहित दिन में तीन बार स्नान।
    3. तीसरा दिन में केवल एक बार शुद्ध सात्विक भोजन, जिसमें मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज का त्याग हो।
    4. चौथा है नियमित पूजा, ध्यान और भजन-कीर्तन के साथ संयमित जीवन।

    अनुशासन और श्रद्धा है सबसे जरूरी

    कल्पवास केवल शारीरिक कष्ट सहने का नाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन का अभ्यास है। इसमें झूठ, क्रोध और हिंसा से बचते हुए सरल वस्त्र धारण किए जाते हैं। साफ है कि कल्पवास उम्र से नहीं, बल्कि श्रद्धा, संकल्प और नियमों के पालन से सफल होता है।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत

    May 15, 2026

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.