Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    BREKING NEWS

    महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। उसने फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया था। इसी मामले में रॉयल ओमान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई है, जिसे भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर जारी किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार उसे वापस लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके लिए ओमान सरकार से प्रत्यर्पण (भारत भेजने) की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल सौरभ चंद्राकर को मस्कट के अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उसने अपनी तरफ से केस लड़ने के लिए वकीलों की टीम भी रखी है। वहीं, ओमान में फर्जी पासपोर्ट और अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले की जांच जारी है।

    भिलाई का रहने वाला है सौरभ चंद्राकर

    सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है l चंद्राकर भिलाई में जूस फैक्ट्री नाम से दूकान चलाता था l साल 2017 में ऑनलाइन सट्टा कारोबार शुरू किया था l इसके बाद साल 2019 में दुबई जाकर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार को तेज़ी से आगे बढ़ाया l चंद्राकर पर साल 2021 IPL में 2000 करोड़ से ज्यादा का सट्टा. खिलाने का भी आरोप है. इसी पैसे से उसने करोड़ो की संपत्ति बनाई थीं. ED ने इस मामले में अब तक 4336 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. चंद्राकर साल 2019 से फरार चल रहा था. वह 5 हज़ार करोड़ की बेटिंग का आरोपी है.

    भारत प्रत्यर्पण में आ सकती है कानूनी अड़चन

    मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्राकर ने CCF में सुनवाई के दौरान ही UAE छोड़ दिया था. अधिकारीयों का मानना है की ओमान में फर्ज़ी पासपोर्ट के जरिए प्रवेश करना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिससे की भारत प्रत्यर्पण में देरी की जा सके. दरअसल ओमान में फर्ज़ी पासपोर्ट से एंट्री करना एक गंभीर अपराध माना जाता है. इसमें करीब 3 से 5 साल तक की कैद हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…

    July 8, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.