Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मैथिली ठाकुर और सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन ने दी ट्राईसाइकिल,2Km पैदल चलकर जाती है स्कूल…
    मुख्य समाचार

    मैथिली ठाकुर और सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन ने दी ट्राईसाइकिल,2Km पैदल चलकर जाती है स्कूल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपालगंज: अगर वाकई कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है… ऐसी ही एक कहानी गोपालगंज की उस बच्ची है जो अपने दोनों पैरों से विकलांग है लेकिन रोज दो किलोमीटर का सफर कर स्कूल जाती है. गोपालगंज की ये कहानी उन बच्चों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है, जो संसाधन होने के बावजूद स्कूल जाने से कतराते हैं. लेकिन इस 15 साल की मासूम बच्ची की पढ़ाई को लेकर ललक और स्कूल जाने का संघर्ष हर किसी को हैरान कर देगा. 

    15 साल की सोनी कुमारी गोपालगंज के भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर गांव की रहने वाली है. सोनी के जन्म के कुछ समय बाद ही उनके पिता नंदकिशोर राम की मौत हो गई थी. 

    मां गुलाइची देवी अकेले ही अपनी दिव्यांग बेटी को पाल पोस रही हैं. मां का कहना है कि उनकी बेटी बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग है. उनके पास इतने पैसे नहीं है कि बच्ची का इलाज करा सकें. वह कहती हैं कि घर का खर्चा भी मुश्किल से चल पाता है. ऐसे में बच्ची का इलाज कराएं या फिर परिवार का खर्चा चलाए. 

    गुलाइची देवी ने अपनी बेटी का दाखिल अपने गांव के पास में ही एक पब्लिक स्कूल में करवाया है. इस स्कूल की दूरी उनके गांव से करीब दो किलोमीटर है.

    गुलाइची देवी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है. ट्राईसाइकिल भी मुफ्त में देती है. लेकिन उनकी बेटी को यह ट्राइसाइकिल भी मयस्सर नहीं हुई. उन्होंने कहा कि उन्होंने मदद के लिए अधिकारियों के पास गुहार भी लगाई, आवेदन भी दिए लेकिन उनकी बेटी को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका.

    सोनी कुमारी की मदद के लिए सोनू सूद, कुमार विश्वास ने बढ़ाया हाथ

    सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस योजनाओं में ट्राइसाइकिल भी शामिल है, जो दिव्यांगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन उनकी बेटी को यह ट्राइसाइकिल भी मयस्सर नहीं हो सका है। हालांकि अब सोनी सूद, कुमार विश्वास ने इस दिव्यांग बच्ची को मदद की पेशकश की है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने x प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है।

    हालांकि, सोनी कुमारी का पैदल ही स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे प्रशासन की तरफ से ट्राईसाइकिल दी गई. गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सोनी को तत्काल ट्राईसाइकिल दी.

    सोनी जिस गांव में रहती हैं, वह भोरे विधानसभा में आता है, जहां से जेडीयू के सुनील कुमार विधायक हैं. सुनील कुमार बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं. इसके बावजूद शिक्षा मंत्री के ही क्षेत्र में दिव्यांग बच्ची पैदल ही स्कूल जाने को मजबूर है.

    दिव्यांग बच्ची सोनी कुमारी के मुताबिक, वह दो साल से पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाती है। उनकी स्कूल फीस नहीं लगती है। लेकिन वह रोज पैदल अपने दोनों पैरों के दिव्यांग होने के बावजूद पढ़ने जाती हैं। सोनी बताती हैं कि वह पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती है। वह समाज का सेवा करना चाहती है। उसे स्कूल जाने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    August 23, 2026

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.