राष्ट्रीयBREKING NEWS

नागपुर से वर्धा जा रही ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग

वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रैंड ट्रैक एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलटे ही ट्रेन को रुकवा गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगी से आग की लपटें निकल रही है। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। जानाकरी के अनुसार, यह ट्रेन नागपुर से वर्धा जा रही थी। हेलोडी के पास अचानक ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

कब और कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी। आग कैसी लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद आग लगने के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बताया जारहा है कि किसी भी यात्री को नुकसान नही हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। पार्सल डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आग आज सुबह करीब 11 बजे लगी थी।

रेलवे ने क्या बताया

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया कि ट्रेन 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तांबरम) जीटी एक्सप्रेस सुबह नागपुर से निकली थी। एक कोच से धुआं निकलता देख ट्रेन को सिंदी-तुलजापुर सेक्शन पर रोका गया, प्रभावित कोच को तुरंत अलग किया गया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रेन और संबंधित कोच में सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग क्यों लगी, इसका कारण पूरी जांच के बाद पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button