Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    BREKING NEWS

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Lavc57.107.100
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी आदेश के तहत, सहायक अनुभाग अधिकारियों में श्रीमती मनीषा पण्डा को सामान्य प्रशासन (लेखा) से ऊर्जा विभाग, सुश्री राशदा बानो जुनजानी को सा.प्र.वि. से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राजेश कुमार गुप्ता को राजस्व विभाग से सा.प्र.वि. (लेखा शाखा), श्रीमती प्रतिभा पंचभावे को वाणिज्य एवं उद्योग से उच्च शिक्षा विभाग, जिया खान लोहानी को राजस्व से चिकित्सा शिक्षा विभाग, मोहम्मद शाहिर अंसारी को खाद्य विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, श्रीमती कुन्ती रघुवंशी को वन विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, तथा श्रीमती वीणा विजय चाटे को वाणिज्य एवं उद्योग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा गया है, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की श्रीमती रत्ना यादव को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में, सुबास प्रसाद गुप्ता को सा.प्र.वि. से लोक निर्माण विभाग तथा त्रिभुवन निषाद को सा.प्र.वि. से हटाकर सा.प्र.वि. की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसी आदेश के अंतर्गत वरिष्ठ, कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है और पूर्व का एक तबादला निरस्त किया गया है। वरिष्ठ सचिवालय सहायकों में ललित कुमार देवांगन को सा.प्र.वि. (पूल) से वित्त विभाग, सोहन लाल साहू को आवास एवं पर्यावरण से राजस्व विभाग, रजनीकांत सहारे को योजना आर्थिकी से महिला बाल विकास विभाग तथा आकाश खोब्रागढे को संस्कृति विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायकों में उमेश कुमार को लोक निर्माण से सा.प्र.वि. (अधीक्षण), प्रमोद कुमार को नगरीय प्रशासन से लोक निर्माण विभाग, खूबलाल सिन्हा को सा.प्र.वि. से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सुश्री छाया देवांगन को स्कूल शिक्षा से वन विभाग, सुश्री प्रतिक्षा खलखो को धार्मिक न्यास से खाद्य विभाग, श्रीमती प्रियंका खैरवार को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. श्रीमती तनुजा घरेन्द्र को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. प्रशांत खैरवार को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. (कक्ष-1), श्रीमती चन्द्रकला अजगले को सा.प्र.वि. (पूल) से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा हरदेश जांगडे को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. (अभिलेखागार) भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने पूर्व में जारी दिनांक 15 मई 2026 के एक आदेश में संशोधन करते हुए सहायक अनुभाग अधिकारी सुश्री गायत्री का वन विभाग से राजस्व विभाग में किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें यथावत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में ही पदस्थ रखने का निर्णय लिया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तय नियमों के तहत तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन सौंपने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय

    July 26, 2026

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    July 26, 2026

    पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.