मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा मना रही हैं 52वां जन्मदिन

शाहरुख खान के साथ ‘छैया-छैया’ गाने से लोगों का दिल जीतने वालीं मलाइका अरोड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस आज भी टीवी और फिल्मों पर अपने ग्लैमरस डांस की वजह से राज कर रही हैं. गुरुवार को मलाइका अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि उन्होंने अपना नाम और करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है.छोटे से घर से लग्जरी फ्लैट्स का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है. मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था.नकी मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली हैं और पिता पंजाबी हिंदू परिवार से आते थे, लेकिन मलाइका का झुकाव हमेशा अपनी मां की तरफ ज्यादा रहा है और उन्हें मलयाली डिश चावल, सांबर और मछली करी ज्यादा पसंद है.एक्ट्रेस हमेशा मलयाली फेस्टिवल को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं, लेकिन हमेशा से मलाइका की जिंदगी इतनी लग्जरी नहीं रही.

उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो कभी इतने छोटे घर में रहती थीं कि उसकी तुलना माचिस की डिब्बी से कर सकते हैं.एक रियलिटी शो में मलाइका एक एक्ट देखकर काफी इमोशनल हो गई थीं क्योंकि एक्ट गरीबी पर बना था.

मलाइका ने जिक्र किया था कि लोग मजाक में कहते हैं कि हमारा घर माचिस के डिब्बे जैसा है, लेकिन मैं बचपन में ऐसे घर में रही हूं…हम किराए पर रहते थे और बहुत कुछ झेला था.

Related Articles

Back to top button