Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए ममता ने मांगा युसूफ से इस्तीफा, किया इनकार
    राजनीति

    बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए ममता ने मांगा युसूफ से इस्तीफा, किया इनकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनावों में करारी हार और विधायकों में विधायकों के बागी गुट बना लेने के बाद ममता बनर्जी अपने सियासी जीवन में सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। अटकलें लग रही है कि विधायकों की तरह ही सांसदों में भी बगावत हो सकती है। इसकी अटकलें कोलकाता से दिल्ली तक लग रही हैं। संभावना जताई रही है कि मानसूत्र सत्र से पहले खेला हो सकता है। इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ी चर्चा सामने आई है। इसमें कहा जा रहा है कि टीएमसी पार्टी को बचाने के लिए ममता बनर्जी खुद लोकसभा बनना चाहती हैं। वह बहरामपुर से चुनाव लड़ना चाहती हैं। अभी यहां से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान सांसद हैं। टीएमसी के पास 28 लोकसभा सांसद और 13 राज्यसभा एमपी हैं।

    क्यों बहरामपुर से लड़ना चाहती हैं ममता?

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ने बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए यूसुफ पठान से इस्तीफा देने को कहा, जिसे पूर्व क्रिकेटर ने खारिज कर दिया। बहरामपुर में 70 फीसदी मुसलमान वोटर हैं। इरफान पठान ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर 2024 के चुनाव में बड़ा उलटफेर किया था। यह चर्चा ऐसे वक्त पर सामने आई है जब लोकसभा में 23 सांसदों के टूट के अटकलों के बीच नई चर्चा छिड़ी है। कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी ऐसा करके पार्टी को बड़ी टूट से बचाना चाहती हैं। एक तरफ ममता बनर्जी के मुस्लिम बहुल सीट से लड़ने की चर्चाएं हैं तो वहीं दूसरी ओर हुमायूं कबीर ने मुर्शीदाबाद की रेजीनगर सीट दीदी को ऑफर की है।

    यूसुफ पठान सीट खाली करने को नहीं तैयार

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता बनर्जी भले ही बहरामपुर से लड़ना चाहती हैं लेकिन गुजरात के वडोदरा के रहने वाले यूसुफ पठान इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने इस्तीफा देने की संभावना से इनकार कर दिया है। 2024 लोकसभा चुनावों में यूसुफ पठान ने ममता बनर्जी के बल पर ही बरहरामपुर से जीत हासिल की थी। तब उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया था। बहरामपुर सीट 70 फीसदी मुस्लिम बहुल है। यूसुफ पठान को अधीर रंजन चौधरी के सामने 524,516 वोट मिले थे। वह 85 हजार वोटों से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, तो बीजेपी ने छोड़ी आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट

    June 6, 2026

    अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन को जबरदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से ज्यादा सदस्य

    June 6, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.