Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, दुर्गा पूजा समितियों का अनुदान बढ़ाया, अब इतनी मिलेगी राशि
    BREKING NEWS

    ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, दुर्गा पूजा समितियों का अनुदान बढ़ाया, अब इतनी मिलेगी राशि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Chief Minister of the eastern Indian state of West Bengal and the Trinamool Congress (TMC) supremo Mamata Banerjee gestures during an election campaign rally in Kurseong hills some 42 kms from Siliguri on April 12, 2019. - India's gargantuan election, the biggest in history, kicked off on April 11 with Prime Minister Narendra Modi seeking a second term from the South Asian behemoth's 900 million voters. (Photo by DIPTENDU DUTTA / AFP)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा पूरे भारत में मशहूर है. यहां शारदीय नवरात्रि के समय बड़े ही धूम-धाम से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. जगह-जगह बड़े-बडे़ पंडाल लगते हैं. इस आयोजन के लिए बंगाल में कई दुर्गा पूजा समिति बने हैं. जिन्हें राज्य सरकार अनुदान भी देती है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें दिए जाने वाले अनुदान की राशि को बढ़ा दिया है. अब पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को 1.10 लाख रुपए अनुदान मिलेगा.

    बंगाल की सीएम ने किया अनुदान बढ़ाने का ऐलान

    बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य भर में लगभग 40 हजार दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 1.10 लाख रुपये का अनुदान देगी. पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 85,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई थी.

    दुर्गा पूजा आयोजकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के आयोजन में समितियों को समर्थन देना तथा सांस्कृतिक और सामुदायिक जीवन में उनके योगदान को मान्यता देना है.

    दुर्गा पूजा हम सभी को जोड़ता हैः बनर्जी

    बनर्जी ने कहा, ‘‘सरकार जनता के साथ खड़ी है. दुर्गा पूजा सिर्फ़ एक धार्मिक उत्सव नहीं है; यह एक सांस्कृतिक उत्सव है जो सभी को जोड़ता है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आयोजक बिना किसी तनाव के अपने खर्चों का प्रबंधन कर सकें.”

    दमकल, नगर निगम, पंचायत व पालिका कोई कर नहीं लेगी

    मुख्यमंत्री ने बढ़ी हुई वित्तीय सहायता के अलावा यह घोषणा भी की कि अग्निशमन विभाग, कोलकाता नगर निगम (केएमसी), पंचायतें और नगर पालिकाएं जैसी सरकारी एजेंसियां तथा नगर निकाय पूजा समितियों से कोई कर या सेवा शुल्क नहीं लेंगे.

    उत्सव के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का आह्वान करते हुए बनर्जी ने पूजा आयोजकों से राज्य में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का समर्थन करने का भी आग्रह किया.

    प्रवासियों की मदद करने की अपील की

    सीएम ने आगे कहा, ‘‘मैं पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे उन प्रवासियों की मदद करें जो प्रताड़ित होकर वापस आ रहे हैं. आइए, हम सब मिलकर उन्हें राहत और सम्मान प्रदान करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.