Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»“हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार”, कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की रैली से चुनावी अभियान का किया आगाज
    राजनीति

    “हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार”, कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की रैली से चुनावी अभियान का किया आगाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संगरूर में रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी हो जाएगा। रैली से पहले कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस नेता सिंगला ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशे के बढ़ते कारोबार, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 

    अपने वादे पूरा करने में नाकाम रही सरकार- सिंगला

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी को 92 सीटों के साथ भारी बहुमत दिया था। पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है।

    कांग्रेस नेता सिंगला ने आरोप लगाया कि आज पंजाब में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी हो रही है। पुलिसकर्मियों, सरपंचों, किसानों और आम नागरिकों की दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। यह वह पंजाब नहीं है, जिसे कभी देशभर में जाना जाता था।

    चन्नी ने भी मान सरकार को घेरा

    इससे पहले कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर AAP सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने पंजाब के हालात को चिंताजनक बताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में गुंडागर्दी, गैंगस्टरवाद और नशे का कारोबार बढ़ रहा है।

    पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और राज्य प्रभावी रूप से पुलिस स्टेट बनता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा दिया है। चन्नी ने कहा कि जितनी जल्दी इस सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा, उतना ही बेहतर होगा।

    राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

    संगरूर में बुधवार को कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने का कार्यक्रम है। इस रैली को कांग्रेस के 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस सांसद चन्नी ने यह भी आरोप लगाया कि संसद के पिछले सत्र में विपक्ष ने राहुल गांधी के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने इस पर बहस नहीं होने दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों से बचने का आरोप लगाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से CM मान

    October 31, 2026

    एक सीट के लिए तीन सीटों पर नुकसान…..हार के बाद महायुति में घमासान, बीजेपी ने शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप

    October 29, 2026

    तमिलनाडु में उपचुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, स्टालिन का CM विजय पर पलटवार, कहा-‘छापों से नहीं डरेगा DMK कैडर

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.