ड्रेस पहनकर सरेंडर करने पहुंचे माओवादी, सभी पर 1 करोड़ 12 लाख का था इनाम

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 12 वरिष्ठ माओवादियों ने सरेंडर किया है. इनमें 4 डीवीसीएम रैंक के कैडर, एक कमांडर, दो डिप्टी कमांडर, चार एसीएम और एक पार्टी सदस्य शामिल हैं. इन माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सरेंडर करने के बाद महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार ने इन्हें इना देने की भी घोषणा की है.

माओवादियों को आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास के लिए केंद्रीय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह राशि 10 लाख रुपये होगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माओवादियों के आत्मसमर्पण से पता चलता है कि उनकी विचारधारा में लोगों का विश्वास कम हो रहा है. उन्होंने कहा कि जो माओवादी आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के तहत मदद की जाएगी. इस अवसर पर 13 माओवादी जोड़ों का विवाह भी कराया गया, जिसमें गिरिधर और ललिता शामिल हैं.
पति-पत्नी माओवादियों को अलग से इनाम
इसके अलावा राज्य सरकार पति-पत्नी माओवादियों को सरेंडर करने पर अतिरिक्त सहायता राशि देगी, जो डेढ़ लाख रुपये है. आज भी सरेंडर करने वाले (शिवलाल उर्फ सुकलू सनाकू पाडा और उनकी पत्नी पुष्पा उर्फ शंबत्ती नांगसे होली को भी इतनी ही राशि देने की घोषणा की है.
इस वर्ष अब तक 34 कट्टर माओवादियों ने किया सरेंडर
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने माओवादी विरोधी अभियानों को तेज गति से चलाया है. इसमें बड़ी वजह महाराष्ट्र सरकार द्वारा माओवादियों को आत्मसमर्पण करने और सम्मानजनक जीवन जीने का सुनहरा अवसर प्रदान करने की नीति है. 2022 से अब तक 55 कट्टर माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें 2025 से अब तक 34 कट्टर माओवादियों (आज आत्मसमर्पण करने वाले 12 सहित) ने आत्मसमर्पण किया है.



