Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय क्षेत्र की मखाना विकास योजना – राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रक्षेत्र एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
    • सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो
    • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
    • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
    • सेवा संकल्प अभियान 2026:बिहान से बदल रही सरगुजा की महिलाओं की तस्वीर, हुनर और हौसले से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
    • दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»SIR के खिलाफ 140 से ज्यादा सांसदों का मार्च शुरू, चुनाव आयोग के बाहर RAF तैनात
    राष्ट्रीय

    SIR के खिलाफ 140 से ज्यादा सांसदों का मार्च शुरू, चुनाव आयोग के बाहर RAF तैनात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडिया ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू हो गया है। इंडिया ब्लॉक के नेता संसद भवन से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस मार्च से आम आदमी पार्टी और डीएमके ने दूरी बनाई हुई है। आप का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्च को ओडिशा की मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल का साथ मिल गया है। ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने मार्च को समर्थन दिया है।

    हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे

    विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार आजादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है। वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं। हम लड़ते रहेंगे।

    ये चोरी की सरकार है: संदीप दीक्षित

    कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अब ये पता चल गया कि ये चोरी की सरकार है। चोरी की सरकार को कोई नैतिकता नहीं है। मुझे लगता है कि ये सरकार बर्खास्त हो और फिर से लोकसभा का चुनाव हो।

    चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?

    सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया। चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा? सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि एक रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया कि 14 बार सहमति से फैसला नहीं हुआ। विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

    INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि चुनाव आयोग ने जिस तरह से मताधिकार छीनने का काम किया है उसके खिलाफ आज राहुल गांधी की अगवाई में चुनाव आयोग के खिलाफ पूरा INDIA ब्लॉक प्रदर्शन करने जा रहा है। राहुल गांधी उसका नेतृत्व करेंगे। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा तब तक हम छोड़ेंगे नहीं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जंतर-मंतर मारपीट केस : स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत के बाद मिली नियमित बेल

    October 6, 2026

    “सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे”, BJP नेता मृत्युंजय ने विपक्ष पर बोला हमला

    October 6, 2026

    अमित शाह जी आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है: राहुल गांधी

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.