Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    • बिहार से होकर गुजरेगा 610 किलोमीटर का वाराणसी से कोलकाता एक्सप्रेसवे, 12 घंटे का सफर 6 घंटे में
    • 8 दिनों से रोंगटे खड़े करने वाली महा-जंग !
    • हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा…
    • बालोद के दल्लीराजहरा में रोज 50–70 चमगादड़ों की मौत,जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे…
    • Delhi Police ने कुख्यात महिला ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी
    • दिल्ली में ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का पर्दाफाश ; उड़ाने वाले थे एयरपोर्ट और पावर प्लांट, 9 आतंकी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में इन 4 कारणों से मार्केट में उछाल
    व्यापार

    शेयर बाजार में इन 4 कारणों से मार्केट में उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक संकेतों में सुधार, भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर बाजार ने शुरुआती कारोबार में जोरदार बढ़त दर्ज की। बीएसई सेंसेक्स करीब 540 अंक उछलकर 75,723.31 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 145 अंक चढ़कर 23,800.15 के उच्च स्तर पर कारोबार करता दिखा।

    भू-राजनीतिक तनाव में नरमी

    बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों की धारणा में सुधार के पीछे कई प्रमुख वजहें रहीं। सबसे बड़ा समर्थन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के संकेतों से मिला। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के हालिया बयान ने निवेशकों को राहत दी, जिसमें उन्होंने ईरान से जुड़े मुद्दों पर कूटनीतिक बातचीत को सकारात्मक दिशा में बढ़ता बताया। इससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा मजबूत हुई।

    वैश्विक बाजारों की तेजी

    एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 सूचकांक करीब 2.7 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स में 2.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग का हेंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।

    रुपए में तेजी

    रुपए में मजबूती ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 96.18 पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मुद्रा स्थिरता बनाए रखने के संकेतों ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया है।

    बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

    बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी भी बाजार की तेजी का बड़ा कारण बनी। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में लगभग 1.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स भी बढ़त में रहा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्मियों में AC क्यों फटते हैं? आग लगने की वजह और बचाव के तरीके

    May 30, 2026

    WEF ने कहा दुनिया में मंदी और महंगाई का खतरा, मगर भारत की मजबूत वृद्धि बरकरार

    May 29, 2026

    AC का ये मोड बारिश में करेगा कमाल, उमस भी करेगा दूर… 

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.