Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन के हुनान प्रांत में स्थित लियुयांग शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हुआशेंग पटाखा कंपनी की फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना खतरनाक था कि पूरी फैक्ट्री में आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही आसपास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दरवाजे-खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तुरंत उनके घर से किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया।

    पटाखों की फैक्ट्री में हुए इस भीषण धमाके की वजह से 21 लोगों की मौत और 61 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    500 रेस्क्यू वर्कर्स को किया गया तैनात

    पटाखों की फैक्ट्री में धमाके की इस घटना के बाद करीब 500 रेस्क्यू वर्कर्स, भारी मशीनरी और रोबोट्स को तैनात किया, जिससे स्थिति को काबू में लाया जा सके और मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश की जा सके। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

    चीन के राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और पूरी जांच का आदेश दिया। उन्होंने बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता देने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

    कंपनी के अधिकारियों को लिया गया हिरासत में

    मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत पटाखा कंपनी के ज़िम्मेदार अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस

    May 13, 2026

    ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”

    May 12, 2026

    Philippines: उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते पर चलेगा महाभियोग; संसद में प्रस्ताव पास

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.