Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, 26 की मौत,  50 से ज्यादा घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, 26 की मौत,  50 से ज्यादा घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जब बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर जोरदार विस्फोट कर दिया. धमाका इतना भीषण था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस हमले में अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सुनियोजित फिदायीन हमला करार दिया है.

    चमन फाटक के पास हुआ बड़ा विस्फोट

    जानकारी के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाके की चपेट में आने से ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह नष्ट हो गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

    कई घर और वाहन भी क्षतिग्रस्त
    विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिसके बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया.

    राहत और बचाव कार्य जारी
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. क्वेटा में हुए भीषण विस्फोट की पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना आतंकवादी हमला बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले देश के हौसले और राष्ट्रीय संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते.

    BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी
    बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने मीडिया को जारी बयान में इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले की योजना पहले से तैयार की गई थी और ट्रेन के गुजरने के समय को जानबूझकर चुना गया ताकि अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके.

    जांच एजेंसियां जुटीं
    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर की पहचान से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई हैं. अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

    पहले हाईजैक भी हो चुकी है यह ट्रेन
    यह वही जाफर एक्सप्रेस है, जिसे साल 2025 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने हाईजैक किया  था. मार्च 2025 में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान के बोलन जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रोककर हाईजैक किया गया था. ट्रेन में सवार करीब 400 से ज्यादा यात्रियों को बलोच लड़ाकों ने बंधक बना लिया था. पाकिस्तानी सेना द्वारा ‘ऑपरेशन ग्रीन बोलन’ चलाकर यात्रियों को छुड़ाने का दावा किया गया था, जिसमें कई जानें भी गई थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.