Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
    BREKING NEWS

    दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि आग किन कारणों से लगी अभी उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि घायलों का रेस्क्यकू कर इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया था। आग तुगलकाबाद स्थित माध्यम मार्ग पर नया तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर-1 में स्थित एक इमारत में लगी।

    इमारत में थी 6 मंजिल

    दमकल विभाग के सहायक मंडल अधिकारी यशवंत सिंह मीणा ने बताया कि इमारत में ग्राउंड फ्लोर सहित कुल छह मंजिलें हैं। संकरी गली में स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फायर विभाग को रात 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच आग लगने और लोगों के फंसे होने की कई कॉल प्राप्त हुईं थी। इसके बाद तीन फायर टेंडर, दो वाटर बाउजर, एक ब्रीदिंग सपोर्ट यूनिट और एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल मौके पर भेजे गए। लगातार मिल रही आपातकालीन सूचनाओं के बाद अतिरिक्त दमकल वाहन भी रवाना किया गया। बचाव एवं आग बुझाने के अभियान का नेतृत्व एडीओ यशवंत सिंह मीणा के साथ स्टेशन ट्रेनिंग ऑफिसर मुकुल भारद्वाज, स्टेशन ऑफिसर समर्थ लाल और स्टेशन ऑफिसर राज कुमार ने किया।

    खड़े वाहनों में लगी आग

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत भवन के अंदर खड़े वाहनों से हुई थी। आग लगने के बाद इमारत में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

    August 16, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त

    August 16, 2026

    मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.