Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»इस राज्य के मैट्रिक रिजल्ट आज नहीं होंगे जारी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
    जॉब-एजुकेशन

    इस राज्य के मैट्रिक रिजल्ट आज नहीं होंगे जारी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रिजल्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों कई राज्यों के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो चुके हैं, जबकि कुछ के परिणाम आने बाकी हैं। इसी बीच, असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (SEBA) आज यानी 10 अप्रैल को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस संबंध में जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि HSLC परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
    मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं सभी छात्रों और अभिभावकों को सूचित करना चाहता हूं कि HSLC (कक्षा 10वीं) परीक्षा के नतीजे 10 अप्रैल को घोषित नहीं किए जाएंगे। रिजल्ट जैसे ही तैयार होंगे, बोर्ड तुरंत उन्हें जारी करेगा। कृपया धैर्य रखें।”

    जैसे ही रिजल्ट घोषित होंगे, छात्र इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultassam.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट एक्सेस करना होगा।

    कब हुई थी परीक्षा और कितने अंक चाहिए पास होने के लिए
    असम मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 30% अंक हासिल करने होंगे, साथ ही कुल मिलाकर भी 30% अंक जरूरी हैं।

    पिछले साल का रिजल्ट और आंकड़े
    पिछले साल SEBA का मैट्रिक रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। तब कुल पासिंग परसेंटेज 75.7% रहा था और अनुराग दोलोई ने राज्य में टॉप किया था। उस समय लगभग 4.19 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    NTA ने की UGC-NET जून 2026 परीक्षा की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर की जारी

    September 18, 2026

    BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार

    September 17, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.