Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी…
    राजनीति

    मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्‍तर प्रदेश में भाजपा नेताओं मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की शादी इस समय सियासत से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बनी हुई है. इन्‍होंने हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए. 29 मई 2026 को हुई शादी के बाद नई नवेली दुल्हन मोनिका यादव जब अपने ससुराल मेरठ पहुंचीं, तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. ससुराल वालों के इस भव्य स्वागत को देखकर दुल्हन खुशी से खिलखिला उठीं. यही नहीं, मुंह दिखाई की रस्म में बहू को बेहद कीमती और शानदार उपहार भी मिले. 

    हिमाचल के सोलन से मेरठ पहुंचा परिवार

    राजनीति के चर्चित चेहरों में शुमार मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह किया. इस शाही शादी में हल्दी की रस्म से लेकर नाच-गाने तक की खूब धूम रही. विवाह संपन्न होने के बाद शनिवार दोपहर गौरव चौधरी अपनी पत्नी मोनिका यादव और परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली-रूड़की रोड (मोदीपुरम) स्थित अंसल टाउन कॉलोनी में अपने आवास पर पहुंचे, जहां बहू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. 

    मुंह दिखाई में मिले हीरे और सोने के हार

    जैसे ही फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ स्थित अपनी ससुराल में कदम रखा, परिवार ने पलक-पावड़े बिछा दिए. गौरव चौधरी की माता रेखा चौधरी और बुआ की बेटी अन्नू रानी ने आरती उतारकर बहू का गृह-प्रवेश कराया. इसके बाद सास रेखा चौधरी ने अपनी बहू मोनिका यादव को मुंह दिखाई की रस्म में हीरे का कीमती सेट और सोने के आभूषण उपहार में दिए. इसके बाद घर में पूजा-पाठ का आयोजन हुआ, जहां दुल्हन को नजर से बचाने के लिए ‘वार-फेर’ की रस्म भी की गई और परिवार के रिश्तेदारों से उनका परिचय कराया गया.  

    SP से बगावत कर BJP में आईं मोनिका यादव

    मेरठ की बहू बनीं मोनिका यादव उत्तर प्रदेश के एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं. उनके दादा विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके पिता नरेंद्र यादव आठ बार विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं. इलाके में उनका मजबूत राजनीतिक रसूख है. मोनिका यादव ने साल 2021 में समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत कर भाजपा के समर्थन से फर्रूखाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था. मोनिका की पहली शादी सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था.

    जर्मनी का रियल एस्टेट कारोबार छोड़ राजनीति में चमके गौरव

    गौरव चौधरी ने साल 2021 में राजनीति में कदम रखा था. इससे पहले जर्मनी में उनका रियल एस्टेट का एक बड़ा कारोबार था. गौरव चौधरी का भी अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और उनकी एक बेटी है, जो जर्मनी में ही रहकर पढ़ाई कर रही है. कोरोना काल के दौरान अपने माता-पिता की चिंता के कारण गौरव जर्मनी से मेरठ लौट आए थे और यहीं से उनका मन राजनीति की तरफ झुका.

    साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की. इसके बाद पश्चिमी यूपी और लखनऊ के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया. अपनी बेहतरीन रणनीति के दम पर वह मेरठ से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए. जर्मनी से लौटकर रातों-रात राजनीति के शीर्ष पर पहुंचने वाले युवा नेता गौरव चौधरी की यह कामयाबी पूरे प्रदेश में आज भी मिसाल मानी जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NDA के लिए बड़े बिल पास करना होगा आसान, TMC के 20 सांसदों के समर्थन देने से संसद में बढ़ जाएगी ताकत

    June 9, 2026

    कांग्रेस की विधायक ने बढ़ाई पार्टी की चिंता! राज्यसभा चुनाव से पहले पहुंच गईं CM हाउस

    June 8, 2026

    राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.