
रायपुर -छत्तीसगढ़ के नवीन विधान सभा में आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक नवीन विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में माननीय विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में संपन्न हुई ।

बैठक में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, मान. वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मान. आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, मान. विधायकगण, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्री विकासशील एवं विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा उपस्थित थे ।




