Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर,राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़
    • SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन
    • ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख
    • IPS पापिया सुल्ताना पर PM मोदी के अपमान का आरोप, क्या बचेगी एसपी की कुर्सी
    • सीएम का आदेश, 20 दिन में ही बदल दिया सिस्टम, सचिवालय में 1 जून से बॉयोमेट्रिक हाजिरी
    • पत्नी करती है महिला कानूनों का दुरुपयोग, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लू का खतरा, जबकि दक्षिण-पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार
    मौसम

    मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लू का खतरा, जबकि दक्षिण-पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लू चलेगी। उत्तर-पश्चिमी भारत में 21 मई तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान है, जिससे गर्मी और तपाएगी।

    इन जगहों पर होगी बारिश

    उत्तरी मैदानी इलाकों में जहां लू और गर्मी की स्थिति है, वहीं पूर्वोत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज के सथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

    मानसून अंडमान सागर से आगे बढ़ा

    दक्षिण पश्चिमी मानसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। दरअसल, मानसून सोमवार को दक्षिण पूर्वी अरब सागर और दक्षिणी पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर से आगे बढ़ गया। IMD के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और 26 मई को इसके केरल तट से टकराने की पूरी संभावना है। मानसून के असर से अगले 3-4 दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    स्कूलों में बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां

    देशभर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली में 11 मई से शुरू हुआ अवकाश 51 दिनों तक चलेगा, वहीं उत्तर प्रदेश में 20 मई से 15 जून तक, राजस्थान में 17 मई से 20 जून तक, बिहार में 1 जून से 20 जून तक और हरियाणा में 1 जून से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। तेलंगाना में 24 अप्रैल, ओडिशा में 27 अप्रेल, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल जबकि आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल से जून मध्य तक अवकाश चल रहे हैं।

    पश्चिम बंगाल ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर कई जिलों में स्कूल पहले ही बंद कर दिए हैं। पंजाब में मौसम की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, झारखंड समेत कुछ राज्यों में स्कूलों की दोपहर की शिफ्ट बंद कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इस साल पूरे देश में सामान्य से भी कम होगी बारिश मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ा दी टेंशन…

    May 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में आज का मौसम… 

    May 28, 2026

    गर्मी दिखाएगा प्रकोप: मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी

    May 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.