Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं इस नंबर पर
    मनोरंजन

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं इस नंबर पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिस मेक्सिको फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. लेकिन उनके लुक्स और इंटेलिजेंस दोनों के खूब चर्चे हुए. 

    थाईलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह मिस यूनिवर्स में फर्स्ट रनर-अप बनीं. सेकेंड रनरअप वेनेजुएला और थर्ड रनरअप फिलीपींस रहा. इस कॉम्पिटिशन में भारत की 22 साल मनिका विश्वकर्मा विभिन्न देशों की 100 से ज्यादा ब्यूटी क्वींस के साथ कॉम्पिटिशन कर रही थीं लेकिन वह टॉप 30 तक ही 30 तक ही रेस में रहीं.

    मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुई थीं.

    कौन है मिस यूनिवर्स 2025 की विनर फातिमा बॉश

    फातिमा बॉश फर्नांडीज़ मेक्सिको की 25 साल की मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं, जो अपनी एलीगेंस, कॉन्फिडेंस और स्ट्रॉन्ग स्टेज प्रेजेंस के लिए पहचानी जाती हैं. तबास्को में जन्मी फातिमा ने 2018 में फ्लोर तबास्को जीतकर पैजेंट दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स तबास्को और फिर मिस मेक्सिको 2025 का ताज अपने नाम किया, और अब मिस यूनिवर्स 2025 बनकर उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर मेक्सिको का परचम लहरा दिया है.फातिमा मिस यूनिवर्स जीतने से पहले ही फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक पहचाना हुआ नाम थीं. बड़े ब्रांड्स के शूट, ग्लोबल फैशन शोज और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फॉलोइंग उन्हें पहले ही लाखों पेसो की कमाई दिला रही थी. अब ताज जीतने के बाद इंटरनेशनल ब्रैंड्स, एड कैंपेन और ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स उनकी इनकम को कई गुना बढ़ाने वाले हैं. उनकी ब्रैंड वैल्यू इतनी तेजी से बढ़ रही है कि लाइफस्टाइल से लेकर ब्यूटी तक की कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने अगले फेस के तौर पर देख रही हैं.

    विवाद जिसने कहानी बदल दी

    थाईलैंड की सैश सेरेमनी के दौरान डायरेक्टर नवात इटसाराग्रिसिल से हुआ विवाद फातिमा के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया. जब नवात ने रूखे अंदाज़ में सवाल पूछते हुए उन्हें ‘डम्ब’ कहा, तब फातिमा ने बेहद शांत लेकिन मजबूत तरीके से अपना स्टैंड रखा. उनकी बात काटने और सिक्योरिटी बुलाने की कोशिश के बाद उन्होंने हॉल छोड़ दिया, और साथ ही कई देशों की कंटेस्टेंट्स भी उनके समर्थन में बाहर आ गईं. वीडियो वायरल हुआ और फातिमा रातों-रात इंटरनेशनल आइकन बन गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नंबर्स नहीं, दिल जीतते हैं NTR, क्यों हर फिल्म इंडस्ट्री और फैन बेस करता है उनसे इतना प्यार?

    May 20, 2026

    ‘कॉल उठाना ही बंद कर दिया’, ट्विशा शर्मा केस में मॉडल दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    May 19, 2026

    साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई

    May 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.