Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    • गीता एक ऐसा समुद्र है जिसमें जिस प्राणी को जीवन में जो भी ढूंढना है प्राप्त कर सकता है……
    • शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार
    • राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
    • साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“मंत्री जी को मिली है काफी इज्जत”, दलेर मेहंदी विवाद के बीच फिर मीका सिंह ने कसा सुबोध उनियाल पर तंज
    मनोरंजन

    “मंत्री जी को मिली है काफी इज्जत”, दलेर मेहंदी विवाद के बीच फिर मीका सिंह ने कसा सुबोध उनियाल पर तंज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनोरंजन गलियारों में इन दिनों गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और मंत्री सुबोध उनियाल से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले अपने भाई दलेर मेहंदी का पक्ष रखा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री को खरीखोटी सुनाई थी। जिसके बाद खबर आई कि मंत्री सुबोध ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है, लेकिन अब उन्होंने उन अफवाहों को नकार दिया है। वहीं, मीका सिंह ने एक बार फिर सुबोध उनियाल और शो में सिंगर्स को कैसे नफरत मिलती है उसपर बात की। उन्होंने कहा कि जब कॉन्सर्ट में जनता और फैंस खुलकर एन्जॉय कर रहे थे, तो मंत्रियों को इस पर बेवजह एतराज जताने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि मंत्री जी को सोशल मीडिया पर जनता से ‘पूरी इज्जत’ मिल चुकी है।

    मीका सिंह ने परफोर्मेंस और फैंस को लेकर क्या कहा?

    मीका सिंह ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या क्या कलाकारों की कोई जवाबदेही ऑडियंस के लिए भी होती है और खराब स्वास्थ्य के बावजूद जब स्टार्स कहीं परफॉर्म करते हैं तो क्या होता है। इसपर आप क्या कहना चाहेंगे? मीका सिंह ने इसका बड़ा ही बेबाक जवाब दिया।

    मीका सिंह ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, “हां, मैं आपको एक छोटा सा वाक्या बताता हूं… अगर आपको या परफोर्मे करते हुए आपके गाने कोई पसंद नहीं करता ना, तो आज की डेट में फैंस ऐसे हैं जो हूटिंग करते हैं और ‘गो, गेट आउट’ तक बोल देते हैं। मेरे खुद के कई गाने हिट हैं, लेकिन कई बार अगर मैं कोई बोरिंग गाना शुरू कर देता हूं, तो लोग मुझे भी टोक देते हैं कि ‘क्या हो रहा है, गाना बदलो।” उन्होंने आगे कहा कि जब कोई कलाकार स्टेज पर होता है और यदि उसकी प्रस्तुति में कोई कमी हो, तो दर्शक खुद-ब-खुद शोर मचाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर देते हैं।

    मीका सिंह ने सुबोध उनियाल पर तंज कसा

    उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बयानों पर निशाना साधते हुए मीका सिंह ने कहा कि उस कॉन्सर्ट में मौजूद पूरी ऑडियंस नाच रही थी और कार्यक्रम का आनंद ले रही थी। वीडियो गवाह है कि वहां किसी को कोई परेशानी नहीं थी। मीका ने तीखा तंज कसते हुए आगे कहा, “ऑडियंस चुपचाप एन्जॉय कर रही है और गुस्सा मंत्री साहब को आ रहा था। आप जाकर उनके इंस्टाग्राम पर कमेंट्स देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि जनता ने मंत्री जी को कितनी ‘इज्जत’ दी है। दलेर जी को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा, जनता सब जानती है।”

    मीका सिंह के इस बेबाक बयान के बाद एक बार फिर से राजनीतिक और संगीत जगत में हलचल तेज हो गई है, और यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर

    October 27, 2026

    लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान, कहा-‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’

    October 26, 2026

    ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’, अहान पांडे और शरवरी की आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

    October 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.