Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अंतर्गत मंत्री राजवाडे ने किया आम के पौधे का रोपण
    BREKING NEWS

    एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अंतर्गत मंत्री राजवाडे ने किया आम के पौधे का रोपण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर । वनमण्डल सूरजपुर अंतर्गत लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री के मुख्य आतिथ्य में वनपरिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ’’एक पेंड़ माँ के नाम 2.0’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

    वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर पंकज कमल द्वारा स्वागत उद्बोधन में यह जानकारी दी गई कि सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत वर्षा ऋतु 2025 में सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत विभागीय, कैम्पा, ग्रीन इंडिया मिशन, ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत 7.00 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। ’’किसान वृक्ष मित्र योजना’’ के तहत् हितग्राहियों के नीजी भूमि पर 2.50 लाख क्लोनल नीलगिरी पौधों का रोपण किया जायेगा, साथ ही मनरेगा योजना के तहत् तैयार किये गये पौधों का निःशुल्क वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि जिला यूनियन सूरजपुर अंतर्गत वर्ष 2024-25 तेंदूपत्ता सीजन के दौरान कुल 30 समितियों के 61413 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को छ.ग. शासन के योजना अनुसार चरण पादुका का वितरण किया जा रहा है।

    मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरूआत की गई थी, ताकि उन्हे तेन्दूपत्ता संग्रहण के दौरान कंकड़, पत्थर, कांटे उनके पैरों में न चुभें और वे सरलता व सहजता से अधिक से अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण कर सकें। विगत पाँच वर्षों से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को चरण पादूका वितरण का कार्य बंद था, जिसकी शुरूआत वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पुनः किया गया है। उनके द्वारा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पेंड़ लगाने की अपील की गई, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकें। पौधे लगाने के साथ साथ उसके देखरेख पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अंतर्गत उन्होंने आम के पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक यह पेड़ पौधे बड़े नहीं होते, हम उनकी देखभाल भी करें।

    प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी द्वारा उनके उद्बोधन में कहा गया किया कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण का महत्व केवल पर्यावरण तक ही सीमित नहीं है। यह वन्यजीवों के लिए भी आवश्यक है। पेड़ उनके लिए घर और आश्रय प्रदान करते हैं, और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं।

    प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते द्वारा उनके उद्बोधन ने सभी को अपने-अपने माता के नाम से 01 पेंड़ अवश्यक लगाने की बात कही गई एवं उसकी सुरक्षा एवं देखरेख हेतु वचनबद्ध रहने की अपील भी की गई।

    पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वृक्षों का रोपण अधिक से अधिक संख्या में करें ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सकें।

    इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,अधिकारी व अन्य द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर 1500 पौधों का वितरण किया गया और स्कूलों में 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अधिकाधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

    उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनमत कुमार बछाड, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेष कुमार अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एस जयवर्धन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश नन्दिनी साहू,आशुतोष भगत व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.