Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बेडरूम में दूसरी महिला के साथ होने के आरोपों पर बोले मंत्री-प्यार करना जुर्म नहीं
    मुख्य समाचार

    बेडरूम में दूसरी महिला के साथ होने के आरोपों पर बोले मंत्री-प्यार करना जुर्म नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवंनतपुरम: केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार ने अलग रह रही पत्नी के आरोपों पर अपनी सफाई दी है। मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी औरत के साथ गलत बर्ताव नहीं किया। प्यार कोई गुनाह नहीं है। हर कोई प्यार महसूस करता है। यह चलता रहेगा। मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा कि वह कभी करप्ट नहीं रहे हैं, और उनके चुनाव क्षेत्र के लोग ऐसे आरोपों पर यकीन नहीं करेंगे। मंत्री की यह सफाई पत्नी बिंदु मेनन के उन आरोपों के बाद आई है। जिसके बाद राज्य में राजनीति गरमा गई थी। 60 साल की पत्नी बिंदु मेनन ने कहा था कि उन्हें बेडरूम में पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। के बी गणेश कुमार पहली बार विवादों में नहीं फंसे हैं।


    परिवहन मंत्री जी की बढ़ी मुश्किलें

    ताजा मामले ने एक बार फिर से परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की मुश्किल बढ़ा दी हैं। बिंदु मेनन ने कहा कि पुलिस ने मामले में दखल देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कुमार या LDF सरकार को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। केबी गणेश कुमार कोल्लम जिले के पठानपुरम से पांच बार के विधायक हैं। उन्होंने लगातार पांच बार यह सीट जीती है। वह केरल कांग्रेस (B) के चेयरपर्सन हैं। यह केजे जॉर्ज की केरल कांग्रेस से अलग हुआ एक गुट है। वह पहले यूडीएफ में रही केरल कांग्रेस (B) अब एलडीएफ कैंप में है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है।

    पत्नी बिंदु मेनन के आरोप

    केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने कहा है कि 2014 में उनकी शादी के कुछ साल बाद शादी में दिक्कतें शुरू हुईं, लेकिन 2023 में कुमार के मंत्री बनने के बाद ये और बिगड़ गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में कुमार को उनके बेडरूम में एक औरत के साथ पकड़ा था। जब कुमार के स्टाफ के लोगों ने उनका फोन छीनने की कोशिश की तो उन्होंने तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इमोशनली कंट्रोल खो बैठी थी, लेकिन मैंने किसी पर हमला नहीं किया या गाली-गलौज नहीं की। इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने पर मेनन ने मंगलवार को कहा कि वह अपने पति के खिलाफ शिकायत पर आगे नहीं बढ़ेंगी क्योंकि उन्होंने अपनी गलती मान ली है और माफी मांग ली है। इससे पहले 2013 में उन्हें ओमन चांडी की UDF सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जब उनकी पहली पत्नी यामिनी थंकाची ने उन पर फिजिकल अब्यूज और बेवफाई का आरोप लगाया था।

    विपक्ष ने केबी गणेश पर बोला हमला

    विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि अगर एक मंत्री की पत्नी को न्याय नहीं मिलता है, तो केरल में किस महिला को मिलेगा? मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा के चैंपियन होने का दावा करते हैं। मुझे वह पल याद है जब वह महिलाओं की सुरक्षा के समर्थन में नारे वाला कप पकड़े बैठे थे। वे सिर्फ PR एक्सरसाइज थीं। सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी ने कहा कि केरल में पार्टी के नेता इस मुद्दे पर सही तरीके से जवाब देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

    August 7, 2026

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.