Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    छत्तीसगढ़

    सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और इस बार जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। प्रदेश में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांवों का शहरों से संपर्क और मजबूत होगा।
    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत शेष राशि का एकमुश्त भुगतान भी होली से पहले किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी हो चुकी हैं। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
    इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    August 23, 2026

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.