छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को एक और बड़ी और ऐतिहासिक सौगात दी है। मंत्रालय के मुख्य सभागार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी के कर-कमलों से राज्य सरकार की नई कर्मचारी-हितैषी योजना ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ का भव्य शुभारंभ और विमोचन किया गया।इस अवसर पर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर बेहद आत्मीय और जोरदार स्वागत किया गया।


