Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मेट्रो में अमेरिकी लड़की को नाबालिग ने गलत तरीके से छुआ, कभी भारत नहीं आऊंगी
    राष्ट्रीय

    मेट्रो में अमेरिकी लड़की को नाबालिग ने गलत तरीके से छुआ, कभी भारत नहीं आऊंगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने फोटो खिंचवाते समय उसके ब्रेस्ट को गलत तरीके से छुआ। आरोपी की मां और बहन ने उसे यह कहकर बचाया कि वह सिर्फ गोरी लड़कियों के बारे में जानने को उत्सुक था। पीड़िता ने अपने प्रोफेसर को बताया, जिन्होंने एक्स पर यह घटना साझा की। प्रोफेसर ने पहले ही उसे भारत यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी थी।

     दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित अमेरिकी लड़की ने दावा किया कि जब वह एक नाबालिग लड़के के साथ फोटो के लिए राजी हुई, तो उसने उसके ब्रेस्ट को गलत तरीके से छुआ। हैरानी की बात यह है कि आरोपी लड़के की मां और बहन ने उसकी गलत हरकतों पर पर्दा डालते कहा कि वह सिर्फ गोरी लड़कियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। 

    पीड़िता ने इस घटना के बारे में अपने प्रोफेसर को जानकारी दी। इसके बाद न्यू जर्सी के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय मूल के प्रोफेसर गौरव सबनीस ने एक्स पर अपनी स्टूडेंट की कहानी शेयर की है और कहा कि इस घटना के बाद शायद ही वह कभी वापस भारत आ पाएंगी।

    प्रोफेसर सबनीस ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि उनकी पूर्व छात्रा ने अपने दोस्त की शादी में भारत जाने से पहले उनसे बात कर यात्रा के टिप्स मांगे थे। इस पर उन्होंने उसे यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी थी। दुर्भाग्य से सबनीस को जो डर था वही हुआ। उनकी स्टूडेंट को दिल्ली मेट्रो में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और आरोपी बच निकला।

    एक्स पोस्ट में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खड़े किशोर करीब 14 या 15 साल के लड़के ने हमेशा के लिए सब खराब कर दिया। बताया कि उसने मेरे कंधे पर हाथ रखा। यह थोड़ा अजीब था, लेकिन लगा कि छोटा बच्चा है कोई नहीं। बताया कि फिर उसने सीधे मेरे ब्रेस्ट को जोर से पकड़ा और मेरे बट पर थप्पड़ मारा और ऐसे हंसा जैसे उसने कोई मजाक किया हो।

    इसके बाद मुझे तेज गुस्सा आया और मैंने उसका कॉलर पकड़कर उसे दूर धकेल दिया। जिसके बाद वह गिर गया और यह देख उसकी मां मुझसे नाराज हो गई। इस दौरान उसकी मां कहने लगी कि मैं ‘ओवररिएक्ट’ कर रही हूं। कहा कि वह कभी किसी गोरी औरत से इतने करीब से नहीं मिला था, इसलिए वह ‘बहक गया’। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि यह कैसी पेरेंटिंग है? 

    उन्होंने यह भी लिखा कि मुझे आपका देश बहुत पसंद था और काश मैं कह पाती कि वापस आऊंगी लेकिन, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी आऊंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…

    July 8, 2026

    उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…

    July 8, 2026

    मध्य प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के दान और चढावे में आई भारी गड़बड़ी, जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.