Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»काशी में स्थित चमत्कारी महादेव का मंदिर, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की ऊंचाई
    धर्म आस्था

    काशी में स्थित चमत्कारी महादेव का मंदिर, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की ऊंचाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी: बाबा विश्वनाथ के शहर बनारस में कई शिवालय हैं. इनमें कुछ शिवालय तो सदियों पुराने हैं. इस प्राचीन शहर में एक ऐसा चमत्कारिक शिवलिंग भी है, जिसका आकार हर साल बढ़ता है. शिव के इस अद्भुत धाम की कहानी जो भी सुनता है, वो यहां खींचा चला आता है. काशी के केदारेश्वर खण्ड में तिल भाण्डेश्वर महादेव का मंदिर है. इस मंदिर में सोमवार के अलावा सावन के महीने में भारी भीड़ होती है.

    पांडेय हवेली की गली में यह मंदिर स्थापित है. जमीन से करीब 60 फीट ऊपर भगवान शिव का ये धाम है. हाथ में दूध और बेलपत्र लेकर भक्त 30 से ज्यादा सीढ़ी चढ़कर महादेव के इस चमत्कारिक धाम पहुंचते हैं. तब उन्हें बाबा के विशाल शिवलिंग के दर्शन होते हैं. हर साल मकर संक्रांति पर इस चमत्कारिक शिवलिंग का आकार 1 तिल बढ़ता है. अनादि काल से ऐसा चलता चला रहा है. यही वजह है कि यह शिवलिंग वर्तमान में इतना विशाल आकृति वाला है.

    सभी ग्रहों की होती है शांति
    मंदिर के पुजारी विनय सिंह ने बताया कि इस शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा जमीन से 60 फीट ऊपर दिखता है, लेकिन इनका निचला भाग जमीन के भीतर से शुरू होता है. काशी का यह महाशिवलिंग स्वयम्भू शिवलिंग है, जो खुद भक्तों के कल्याण के लिए प्रकट हुआ था. इस शिवलिंग की पूजा से 9 ग्रह और 27 नक्षत्रों की शांति होती है. जिस भी मनुष्य के कुंडली में दोष होता है, वो यहां प्रत्येक सोमवार को दर्शन करता है, तो उसके कुंडली के सारे दोष समाप्त हो जाते हैं.

    द्वापर युग से कनेक्शन
    यह शिवलिंग काशी के केदार खण्ड में स्थित है, इसलिए जो भी भक्त यहां नियमित दर्शन करता है और भगवान शिव को जल अर्पित करता है, उसे भैरवी यातना से भी मुक्ति मिल जाती है और मनुष्य सीधे मोक्ष को प्राप्त करता है. बताते चलें कि इस शिवलिंग का कनेक्शन द्वापर युग से है.

    ये है प्राचीन कथा
    मंदिर से जुड़ी प्राचीन कथा के मुताबिक, इस जगह पर विभांडा ऋषि भगवान शिव का तप करते थे. तप के दौरान वो तिल और गंगाजल अपर्ण करते थे. एक बार घड़े में रखा उनका सारा तिल जमीन पर गिर पड़ा, जिससे भगवान शिव प्रकट हो गए. इस शिवलिंग का प्राकट्य तिल से हुआ है, इसलिए यह शिवलिंग तिल के आकार के बराबर बढ़ता है. कथा ये भी है कि द्वापर युग में यह शिवलिंग हर रोज एक तिल के आकार में बढ़ता था. लेकिन कलयुग में यह शिवलिंग मकर संक्रांति के दिन एक तिल बढ़ता है, जिसका आभास मंदिर के पुजारी करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    September 18, 2026

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.