Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
    • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    • छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
    • छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
    • नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
    • दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
    • वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
    • तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अंतिम यात्रा में विधायक, महापौर, कांग्रेस, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल,पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन…
    छत्तीसगढ़

    अंतिम यात्रा में विधायक, महापौर, कांग्रेस, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल,पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई- पांच बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा में विधायक, महापौर, कांग्रेस, भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत शहर के नागरिक शामिल हुए। भावुक पल में हर कोई गमगीन रहा। घर से मुक्तिधाम तक शोक का माहौल रहा। हर किसी की ज़ुबां पर स्व. वशिष्ठ नारायण मिश्र द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र था। कोई गुजरी बातें सुनाता रहा तो किसी ने मस्ती की बातों को साझा किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामनगर मुक्तिधाम पहुंचे। भिलाई नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    हंसमुख मिजाज वशिष्ठ नारायण को आखिरी सलामी देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। सेक्टर 2 स्थित आवास से दोपहर 12 बजे शव यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे से ही चाहने वालों का तांता घर पर लगना शुरू हो गया था।

    विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय, पार्षद पीयूष मिश्र, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, पूर्व मेयर नीता लोधी, इंद्रजीत सिंह छोटू, प्रभुनाथ मिश्रा, केके झा, अशोक गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पण की

    भिलाई स्टील प्लांट के ट्रेड यूनियन नेता और आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेल बीएसपी कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले स्व. वशिष्ठ नारायण मिश्र की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ गवाही दे रही थी कि पूर्व पार्षद को लोग कितना चाहते हैं। मुक्तिधाम में हर तरफ लोग ही नज़र आ रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…

    November 8, 2026

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

    November 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.