Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    • महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस मामले में दोषी करार
    • बिना फिल्में किए भी दीपिका,आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
    • सालों तक पार्टनर की तलाश करते हैं सांप, 10 साल तक करते हैं इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    राजनीति

    MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (25 मई) को कहा कि शिवसेना एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सीटों का बंटवारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महायुति के तीनों दल इस पर चर्चा करेंगे.

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “इस मामले में हमारी चर्चा अभी चल रही है. शिवसेना के साथ मुख्य रूप से नाशिक और संभाजीनगर इन दो सीटों पर बातचीत हो रही है. वहीं एनसीपी (राष्ट्रवादी) के साथ पुणे सीट को लेकर हमारी चर्चा जारी है.”

    ‘अभी तक अंतिम निर्णय नहीं’

    उन्होंने आगे कहा, “हम सब मिलकर इस पर कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे. हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जल्द ही इसका समाधान मिल जाएगा.”

    पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर क्या कहा?

    वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि इस समय एक वैश्विक संकट बना हुआ है, जिसके कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कई देशों में ईंधन को लेकर इमरजेंसी और लॉकडाउन जैसे हालात हैं. इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, हम अपने यहाँ पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.”

    ‘भविष्य में किल्लत की डर से बढ़ी डिमांड’

    सीएम ने आगे कहा, “भविष्य में किल्लत होने के डर से अचानक ईंधन की मांग में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. इस सीजन में किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ईंधन दिया जा रहा है, लेकिन कोई इसका नाजायज फायदा उठाकर जमाखोरी न करे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है.”

    ‘घबराकर ईंधन का स्टॉक न करें’

    मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, “हमारा ईंधन का कुल कोटा पिछले साल के बराबर ही है, इसलिए मेरी सभी से अपील है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करें. सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जहां भी भीड़भाड़ की वजह से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है, वहां पुलिस को उचित कार्रवाई करने को कहा गया है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दिल्ली की गद्दी से गीरोगे, तब परिणाम भुगतना पड़ेगा”, बुलडोजर कार्रवाई  पर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

    May 25, 2026

    आंध्र की 4 राज्यसभा सीटों पर फॉर्मूला तय, दो सीटों पर TDP, पवन कल्याण और BJP को मिलेंगी एक-एक सीट

    May 23, 2026

    श्रीनाथ कभी फिल्म में निभाया था दोस्त का किरदार अब तमिलनाडु सीएम विजय ने बनाया मंत्री

    May 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.