Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»मोबाइल ने बदल दिया बच्चों का बचपन, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बढ़ रही परेशानी
    खानपान-सेहत

    मोबाइल ने बदल दिया बच्चों का बचपन, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बढ़ रही परेशानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Screen Time Effects On Children: आज मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. पढ़ाई से लेकर नौकरी और दूसरे कामों तक हर जगह मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन जरूरत के अलावा लगातार मोबाइल पर समय बिताने और तरह-तरह का कंटेंट देखने की आदत अब बच्चों और युवाओं के व्यवहार पर भी असर डाल रही है. स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से उनकी दिनचर्या बदल रही है और इसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है. इसी मुद्दे को लेकर लोकल-18 ने मेडिकल कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण पाल से बातचीत की.

    बच्चों के व्यवहार में तेजी से आ रहा बदलाव
    डॉ. तरुण पाल ने बताया कि मानसिक समस्याओं से जुड़े मरीज बड़ी संख्या में उनके पास पहुंच रहे हैं. इनमें अब बच्चों और युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है. खासकर छोटे बच्चों के व्यवहार में पहले के मुकाबले तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके पीछे आधुनिक तकनीक और मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल भी एक वजह है.

    उन्होंने बताया कि कई अभिभावक बच्चों में बदलाव देखकर उन्हें लेकर इलाज और सलाह के लिए पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि माता-पिता बच्चों की सही तरीके से निगरानी नहीं कर पा रहे हैं. स्कूल का होमवर्क पूरा करने के बाद बच्चे बाहर खेलने या परिवार के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल पर ज्यादा समय देने लगते हैं. धीरे-धीरे उन्हें मोबाइल और उसमें दिखने वाली दुनिया की आदत लग जाती है.

    बच्चों के साथ समय बिताना जरूरी
    डॉ. तरुण पाल के मुताबिक अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. बच्चों से बातचीत करने और उनकी जरूरतों को समझने से उन्हें परिवार और समाज की अहमियत समझने में मदद मिलेगी. केवल बच्चे को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल देना सही तरीका नहीं है.

    उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-कूद के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए. खेल बच्चों के मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है. अगर बच्चों का मोबाइल स्क्रीन टाइम कम किया जाए और उनकी दिनचर्या में खेल व परिवार के साथ समय बढ़ाया जाए तो उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव में धीरे-धीरे सुधार देखा जा सकता है.

    खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत
    डॉ. तरुण पाल ने बताया कि आज बच्चों के खान-पान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. कई बच्चे अपने खाने-पीने पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते, जिससे अभिभावक भी परेशान रहते हैं. ऐसे में माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताने के साथ उनकी जरूरतों और खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए.

    वायरल होने की चाह में गलत कंटेंट
    उन्होंने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया का असर युवाओं की आदतों और रहन-सहन में भी दिखाई दे रहा है. हेयर स्टाइल से लेकर कपड़ों और खान-पान तक में बदलाव देखने को मिलता है. कई बार युवा खुद को वायरल करने के लिए गलत या जोखिम भरे कंटेंट पर वीडियो बनाने लगते हैं. ऐसे मामलों में उनकी जान तक खतरे में पड़ सकती है.

    बचपन से मोबाइल की आदत पर ध्यान जरूरी
    डॉ. तरुण पाल के मुताबिक बच्चों का बचपन से ही मोबाइल और लगातार ऑनलाइन कंटेंट की ओर बढ़ना आगे चलकर उनकी सोच और व्यवहार को प्रभावित कर सकता है. इसलिए बच्चों को शुरू से ही मोबाइल के इस्तेमाल की सही आदत डालना जरूरी है. उन्होंने कहा कि खासकर एकल परिवारों में रहने वाले माता-पिता को बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. बच्चों के साथ बातचीत, खेल और परिवार के लिए समय निकालना जरूरी है, ताकि वे केवल मोबाइल की दुनिया तक सीमित न रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीढ़ियां चढ़ते ही फूल रही सांस, फिटनेस की कमी या…

    September 3, 2026

    AIIMS की नई पहल, एक डोनर के कॉर्निया से कई मरीजों को मिलेगी रोशनी

    September 2, 2026

    रूस के राष्ट्रपति के काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहा था शख्स, तभी सामने आ गए पुतिन, फिर जो हुआ….

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.