Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मॉडल, मर्डर, मिस्‍ट्री! ब्‍वॉयफ्रेंड सुनील ही निकला शीतल का कातिल, गाड़ी नहर में गिरने का किया था ड्रामा
    BREKING NEWS

    मॉडल, मर्डर, मिस्‍ट्री! ब्‍वॉयफ्रेंड सुनील ही निकला शीतल का कातिल, गाड़ी नहर में गिरने का किया था ड्रामा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड के आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक नहर से शीतल का शव बरामद हुआ था. शीतल गानों के वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी. वह 14 जून को एक शूटिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि रविवार देर रात नहर में एक युवती का शव मिला है, जिसकी पहचान बाद में शीतल के रूप में हुई. शीतल की गुमशुदगी की शिकायत पानीपत में पुलिस में दर्ज कराई गई थी.”

    पुलिस ने इस मामले में शीतल के प्रेमी सुनील पर केस दर्ज किया था. हालांकि सुशील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बड़ी साजिश रची थी और शीतल की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की.

    सुनील ने कबूला जुर्म 

    शीतल की बहन नेहा के अनुसार शनिवार देर रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्स एप पर वीडियो कॉल कर बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है. इसके बाद शीतल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा. रविवार सुबह पानीपत के पास नहर में सुनील की कार मिली. लेकिन शीतल नहीं मिली.  सोमवार सुबह शीतल का शव सोनीपत के पास खरख़ौदा में नहर में मिला. जो करीब 80 किलोमीटर बहकर गया था. शीतल के शव की पहचान उसके हाथ और छाती में बने टैटुओं से हुई. 

    इसी बीच सुनील एक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती मिला. उसने बताया कि उसकी गाड़ी नहर में गिर गई थी. उसने हत्या को हादसे साबित करने का ड्रामा किया. हालांकि पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूला कर लिया. सुनील शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है. इसी वजह से शीतल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था. लेकिन वो शीतल के पीछे पड़ा हुआ था.

    चाकू से किए थे कई वार

    पुलिस को शीतल के शरीर पर कई निशान मिले थे. सुनील ने चाकू से कई वार शीतल पर किए थे. शीतल करीब 6 साल से सुनील को जानती थी. पहले वो करनाल में सुनील के होटल में नौकरी करती थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.