Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मोनालिसा और फरमान की मुश्किलें बढ़ी,’राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ ने उम्र को लेकर जारी किया नोटिस
    मनोरंजन

    मोनालिसा और फरमान की मुश्किलें बढ़ी,’राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ ने उम्र को लेकर जारी किया नोटिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’मोनालिसा छाई हुई है। उन्होंने मुस्लिम फरमान से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी, जिसके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। दोनों की शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया है। ऐसे में एक बड़ी खबर आ रही है। मोनालिसा भोंसले और उनके पति फरमान की मुश्किलें कम होने की बजाए बढ़ रही हैं। कपल की शादी पर मुसीबत आ गई है, कहा जा रहा है कि दोनों इस कदम के बाद अलग भी हो सकते हैं।

    ऐसा इसलिए क्योंकि इस मामले में देश की सबसे बड़ी मानवाधिकार संस्था, ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ (NHRC) ने दखल दे दिया है। आयोग ने खरगोन के पुलिस अधीक्षक (SP) रविंद्र वर्मा को नोटिस जारी कर मोनालिसा की उम्र की विस्तृत जांच करने के सख्त निर्देश दे डाले हैं। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मोनालिसा और फरमान की शादी की तस्वीरें सामने आईं। इसके तुरंत बाद कई पक्षों ने दावा किया कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं और उनकी शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है।

    मोनालिसा और फरमान होंगे अलग?

    खरगोन एसपी रविंद्र वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग से नोटिस मिल चुका है। उन्होंने कहा, “हम आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी सच्चाई का पता लगाया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि आयोग ने केरल के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी इस मामले में समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे साफ है कि मामला अब दो राज्यों के बीच की कानूनी पेचीदगियों में फंस चुका है।

    माता-पिता और डायरेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप 

    मोनालिसा के माता-पिता जयसिंह भोंसले और लता भोंसले ने पहले ही सबके सामने कहा था कि उनकी बेटी की उम्र अभी शादी लायक नहीं है। उनके अलावा, फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी यह दावा कर सनसनी फैला दी थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा नाबालिग थीं। समाज के एक वर्ग और सोशल मीडिया पर भी फरमान पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने धोखे से यह निकाह किया है।

    उम्र का प्रमाण देना होगा अनिवार्य

    महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा और फरमान के लिए अब अपनी शादी को सही साबित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। अब उन्हें कोर्ट या आयोग के सामने ऐसे पुख्ता दस्तावेज पेश करने होंगे, जो मोनालिसा के बालिग होने की पुष्टि कर सकें। यदि जांच में मोनालिसा नाबालिग पाई जाती हैं, तो फरमान पर गंभीर कानूनी शिकंजा कस सकता है। यह मामला अब केवल एक ‘वायरल स्टोरी’ नहीं रह गया है, बल्कि बाल विवाह और मानवाधिकारों की एक बड़ी कानूनी जंग में तब्दील हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Dhurandhar 2 की कमाई से दुनिया में मचा कोहराम, TOP 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार

    April 9, 2026

    खुली जुल्फें, काला सूट पहन एयरपोर्ट पर कंगना का दिखा देसी अंदाज

    April 8, 2026

    आया नोरा फतेही का नया गाना, कुछ लड़कियों के साथ सड़क पर  नाचती आईं नजर…

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.