Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरल के डेंटल कॉलेज में दलित स्टूडेंट की मौत के बाद हंगामा
    • भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
    • करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप-वित्त मंत्री श्री चौधरी
    • ओडिशा के शेख इमरान के कट्टरपंथी बनने की कहानी
    • बंगाल में ‘दीदी बनाम मोदी’? सुबल दा ने टोटो पर बता दिया बेहाला पूर्व सीट का विनर
    • पहले बहन को मारा, फिर ट्रेन से कटकर दी अपनी जान…
    • अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर; तेज बहाव के कारण फंसे 21 लोग…
    • महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मोनालिसा शादी के बाद गायब! वायरल गर्ल के पति फरमान का चौंकाने वाला खुलासा…
    मनोरंजन

    मोनालिसा शादी के बाद गायब! वायरल गर्ल के पति फरमान का चौंकाने वाला खुलासा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा ने शादी कर सबको चौंका दिया था. अब मो​नालिसा के पति फरमान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. फरमान के मुताबिक, शादी के बाद मोनालिसा गायब हो गई हैं. फरमान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

    लोगों से मदद की अपील की

    वीडियो में पति खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बताते हुए नजर आ रहा है. वह कहता है कि वह भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया है. वायरल गर्ल के पति ने वीडियो में लोगों से मदद की अपील करते हुए भी दिखाई देता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने पति का साथ छोड़कर अज्ञात स्थान पर चली गई है, जिसके बाद पति उसे तलाशने के लिए अलग-अलग जगहों पर भटक रहा है.

    केरल के फरमान से की थी शादी

    बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल ने हाल ही में केरल के रहने वाले एक युवक से शादी की थी. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, जहां दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. उधर महाकुंभ वायरल गर्ल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में नाबालिग पाया गया है, जिसके बाद उसकी उम्र को लेकर उठा विवाद और गहरा गया है. इस खुलासे के सामने आने के बाद घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी ‘अमान्य’ करने की मांग की. 

    परिजनों ने शादी को बताया लव जिहाद

    मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल के परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद’ का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है. आयोग द्वारा गठित जांच समिति के निष्कर्षों का हवाला देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले महीने केरल में महाकुंभ वायरल गर्ल की अंतरधार्मिक शादी ‘लव जिहाद’ का मामला था और इसमें कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. 

    महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ FIR

    आयोग ने 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के निवासी प्रथम दुबे से शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति का गठन किया था. समिति को जांच करनी थी कि वह नाबालिग है कि नहीं और साथ ही यह भी कि कहीं उसका शोषण तो नहीं किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर महेश्वर में महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ कथित अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि केरल में उनकी शादी ‘लव जिहाद’ का मामला है और महाकुंभ वायरल गर्ल को घर वापस लाया जाना चाहिए. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड फिर रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

    April 13, 2026

    जूनियर एनटीआर ने बनाई इतनी दमदार बॉडी, जिम से आई तस्वीर देख फैंस शॉक्ड प्रशांत नील की फिल्म के लिए हो रहे तैयार…

    April 13, 2026

    आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर की मौत में सामने आए कई संयोग

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.