Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पहले बहन को मारा, फिर ट्रेन से कटकर दी अपनी जान…
    क्राइम

    पहले बहन को मारा, फिर ट्रेन से कटकर दी अपनी जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand Crime Updates : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन की हत्या करने के बाद एक भाई ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। वहीं इस खौफनाक वारदात से पूरा इलाका दहल उठा।

    बताया जा रहा है कि घटना क्रमश: बखारी में रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव में हुई। रेलवे लाइन से युवक की डेड बॉडी बरामद हुई, जबकि गांव में युवक के घर के कमरे में बेड से लड़की का शव मिला। लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। बॉडी खून से लथपथ पाई गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या और आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पिपरडीह गांव निवासी 23 वर्षीय बिट्टू कुमार सिंह पिता स्वर्गीय शिव शंकर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि लड़की 16 वर्षीया खुशबू कुमारी पिता दीपक सिंह है। लड़की लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी की रहने वाली थी। हत्या करने वाला युवक लड़की का बुआ का लड़का था। मृतका ममेरी बहन थी। बिट्टू और उसके परिवार के लोगों ने काम करने के लिए एक सप्ताह पहले खुशबू को घर बुलाया था। घटना देर रात की बताई गई है। लड़की की मौत की जानकारी सोमवार सुबह हुई। युवक की डेड बॉडी भी घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन से सुबह मिली। मरने वाला युवक ग्रेजुएशन किया था। उसके दो और भाई हैं।        

    सदर थाना प्रभारी लालजी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने पहले नाबालिक लड़की की हत्या की उसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी सुबह करीब 3:00 बजे मिली। 4:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पहले लड़की की डेड बॉडी बरामद हुई। बाद में पता चला कि युवक का भी शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। दोनों ममेरे फुफेरे भाई बहन थे। घटना के समय दोनों एक ही कमरे में थे। मामला प्रेम प्रसंग प्रतीत होता है। जांच कर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.