BREKING NEWS

मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी को बताया ‘लव जिहाद’, CM से होगी शिकायत

प्रयाग महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी नीली आंखों से सुर्खियों में आई और बॉलीवुड तक पहुंची। अब फरमान के साथ हुई शादी के बाद फिर चर्चा में है। इसी बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म में पहला ब्रेक देने वाले द डायरी ऑफ मणिपुर के फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा बीते दिन महेश्वर पहुंचे। उन्होंने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की। इसी बीच परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के विवाह को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा जो फरमान है उसने अपना परिचय छुपा कर रुद्राक्ष माला पहन मंदिरों मे जाकर मोनालिसा के पिता और मोना को धोके से एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल ले जाया गया। वह मोनालिसा को बहन कहता था। केरल में साजिश रच विवाह का षड्यंत्र रचा है। वहीं योजना बद्ध तरीके से सनातन पर प्रहार किया है। एक भोलीभाली लड़की को जालसाझी का शिकार बनाया है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के लिए समय मांगा है।

रिलीज नहीं करूंगा फिल्म

मिश्रा ने बताया द डायरी ऑफ मणिपुर को अब रिलीज नहीं करूंगा। 2 साल में मेरे 10 करोड़ रुपए बर्बाद हो गए है। इस दौरान परिवार के लोगों ने सरकार से इस मुद्दे पर मदद की मांग की है। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने कहा- हम नियमों के तहत मोनालिसा को वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं। यह पूर्णतः साजिश है। उज्जैन, हैदराबाद में मोना को किसी से प्यार नहीं हुआ। 4 दिन में केरल में प्यार और शादी किसी बड़ी साजिश के तहत यह फ्रॉड हुआ है।

केरल पर शादी होने पर भी उठाए सवाल

फिल्म निर्माता ने यह भी सवाल किया कि शादी केरल में क्यों हुई। उन्होंने कहा कि भोंसले और उनके पति के बीच के रिश्ते को सांप्रदायिक सौहार्द के उदाहरण के रूप में चित्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ’’अगर लड़का हिंदू होता और लड़की मुस्लिम होती तो क्या रिश्ते को उसी तरह पेश किया जाता?’’

Related Articles

Back to top button