Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मशहूर उद्योगपति का 14 करोड़ का प्राइवेट जेट जब्त
    राष्ट्रीय

    मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मशहूर उद्योगपति का 14 करोड़ का प्राइवेट जेट जब्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मनी लॉन्ड्रिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद में एक कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये का निजी जेट जब्त किया है।

    फाल्कन ग्रुप के पोंजी घोटाले पर शिकंजा

    प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया कि फाल्कन ग्रुप (कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड) और इसके सीएमडी अमर दीप कुमार ने पोंजी स्कीम के जरिए कई निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे। यह मामला स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है।

    सीएमडी ने जेट से की थी फरारी

    सूत्रों के अनुसार, अमर दीप कुमार ने इसी प्राइवेट जेट का इस्तेमाल कर देश से भागने की कोशिश की थी। हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    शमशाबाद एयरपोर्ट पर जब्त हुआ जेट

    ईडी को मिली जानकारी के मुताबिक, 8-सीटर बिजनेस जेट ‘एन935एच हॉकर 800ए’ शुक्रवार को हैदराबाद के शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया। इस जेट को 2024 में करीब 16 लाख डॉलर में खरीदा गया था।

    पोंजी घोटाले के पैसों से खरीदा गया जेट

    ईडी अधिकारियों ने जब्त किए गए जेट की तलाशी ली और वहां मौजूद चालक दल व अन्य करीबी सहयोगियों के बयान दर्ज किए। जांच में पाया गया कि यह जेट कुमार की निजी चार्टर कंपनी प्रेस्टीज जेट्स इंक के नाम पर था और इसे पोंजी स्कीम के जरिए जुटाए गए धन से खरीदा गया था।

    850 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला

    ईडी ने सीमा शुल्क विभाग से जेट की आवाजाही से जुड़ी जानकारी मांगी, जिससे खुलासा हुआ कि अमर दीप कुमार 22 जनवरी को इसी विमान के जरिए एक अन्य व्यक्ति के साथ देश छोड़कर चला गया था। माना जा रहा है कि यह घोटाला 850 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी से जुड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.