BREKING NEWSअंतर्राष्ट्रीय

कॉन्गो में कोल्टन खदान ढहने से 200 से अधिक मज़दूरों की मौत

किंशासा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की रुबाया इलाके में खदानों की कोल्टन साइट पर कई खदानों के रास्ते ढह जाने से कम से कम 200 मज़दूरों की मौत हो गई है। कांगो के बागी अर्धसैनिक समूह ‘मार्च 23 आंदोलन’ ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटनाएं बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग खदानों में हुईं। यह इलाका अप्रैल 2024 से बागी समूह के कब्जे में है। उल्लेखनीय है कि कोल्टन उर्फ कॉलंबाइट-टैंटेलाइट टैंटेलम का प्रमुख स्रोत है। यह एक दुर्लभ धातु है जिसका इस्तेमाल आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि दुनियाभर की टैंटेलम आपूर्ति का 15 प्रतिशत रुबाया खदानों से आता है।

Related Articles

Back to top button