Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Morgan Stanley की रिपोर्ट, 1,07,000 तक जा सकता है सेंसेक्स
    व्यापार

    Morgan Stanley की रिपोर्ट, 1,07,000 तक जा सकता है सेंसेक्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा और सकारात्मक अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में भारतीय बाजार की री-रेटिंग हो सकती है, जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बाजार में तेजी का माहौल बनता है तो दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 1,07,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

    तेजी के पीछे ये बड़े कारण

    मॉर्गन स्टेनली के इक्विटी स्ट्रेटेजिस्ट रिद्धम देसाई और नयंत पारेख के अनुसार, आरबीआई की ग्रोथ-फ्रेंडली नीतियां, ब्याज दरों में कटौती, बैंकिंग सिस्टम में बढ़ती लिक्विडिटी और सरकार का कैपेक्स पर जोर बाजार को सपोर्ट देगा। इसके अलावा बजट में ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले कदम और टैक्स सुधार भी निवेश माहौल को मजबूत कर रहे हैं।

    अर्निंग्स ग्रोथ में सुधार की उम्मीद

    रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में सुधार दिख सकता है, जो अब तक बाजार के लिए बड़ी चुनौती रही है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और चीन से बेहतर होते संबंध भी बाजार के लिए पॉजिटिव फैक्टर माने जा रहे हैं।

    कम वैल्यूएशन और एफआईआई खरीदारी से मिलेगा सपोर्ट

    एनालिस्ट्स के मुताबिक, कमजोर पिछला प्रदर्शन, आकर्षक वैल्यूएशन, ग्रोथ-ओरिएंटेड पॉलिसी और कमजोर रुपये जैसे फैक्टर निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं। अर्निंग्स सुधार के साथ विदेशी निवेशकों की वापसी की भी संभावना जताई गई है।

    2026 के लिए सेंसेक्स के संभावित टारगेट

    बुल केस: 1,07,000
    बेस केस: 95,000
    बेयर केस: 76,000

    6 फरवरी को बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 266 अंक बढ़कर 83,580 और निफ्टी 51 अंक चढ़कर 25,693 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    180KM रेंज, 115kmph की टॉप स्पीड, Keeway ने भारत में लांच किया Hypevolt-R EV स्कूटर

    July 5, 2026

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    सोने की कीमतों में 3220 रुपये की तेजी, चांदी भी 5000 रुपये उछली

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.