Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    • रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
    • ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अम्बिकापुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में राजमिस्त्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण RSETI (रूरल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

    कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में राजमिस्त्रियों की कमी को दूर करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस प्रशिक्षण में 35 स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें आवास निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सरगुजा विनय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और कौशल अर्जन के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी युवाओं के साथ साझा की।

    सीईओ अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे स्वावलंबी बनकर निर्माण क्षेत्र में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्य विकासखण्डों में भी प्रारंभ किए जाएंगे।

    गौरतलब है कि सरगुजा जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 34337 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से अब तक 9313 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इस लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए राजमिस्त्री प्रशिक्षण की पहल की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग

    August 4, 2026

    हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    August 4, 2026

    मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.