Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘मम्‍मी ने पापा के पानी में कुछ मिलाया था’, बेटी की गवाही पर पत्‍नी और प्रेमी को उम्रकैद
    राष्ट्रीय

    ‘मम्‍मी ने पापा के पानी में कुछ मिलाया था’, बेटी की गवाही पर पत्‍नी और प्रेमी को उम्रकैद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: दो साल पहले कानपुर के मेडिकल स्‍टोर संचालक प्रतीक शर्मा की लखनऊ के होटल में हत्‍या कर दी गई थी। कोर्ट ने इस मामले में प्रतीक की पत्‍नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नेहा और प्रतीक की सात साल की बेटी ने कोर्ट में गवाही दी। बेटी ने बताया कि मम्‍मी ने अंकल के साथ मिलकर पानी में कुछ पिलाया था। इसके बाद पापा के खर्राटे आने बंद हो गए थे। दरअसल नेहा और आयुष ने प्रतीक को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया था।

    किदवईनगर निवासी प्रतीक की शादी 2017 में अयोध्‍या की नेहा से हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। छह मार्च, 2024 को नेहा, प्रतीक अपने बच्‍चों को साथ लेकर लखनऊ गए थे। प्रतीक का दोस्‍त आयुष शर्मा भी साथ में था। 12 मार्च को नेहा सिर्फ बच्‍चों के साथ कानपुर वापस लौटी। घरवालों ने पूछा तो बताया कि कार खराब हो गई है, इसलिए प्रतीक बाद में आएंगे। 16 मार्च को नेहा घर से दवाई लेने का बहाना निकली। बच्‍चे भी साथ में थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।


    मेलजोल बढ़ाकर घर आने लगा था आयुष

    प्रतीक शर्मा के पिता पुनीत ने बताया कि बेटे का गोविंदनगर में मेडिकल स्टोर था। आयुष शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों के पर्चे लेकर मेडिकल स्टोर पर आता था और दवा में कमीशन लेता था। धीरे-धीरे आयुष ने मेलजोल बढ़ाया और घर में भी आने-जाने लगा। कोर्ट का फैसला सुनकर पुनीत कुमार शर्मा की आंखों से आंसू छलक आए। रुधे गले से बोले- कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिला है। अब बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।

    पति की हत्‍या के बाद नेहा ने बेटी को धमकाया था

    इससे पहले कोर्ट में जज के सामने बेटी ने बताया कि मम्मी ने अंकल के साथ मिलकर पापा के पानी में कुछ मिलाया था। इसके बाद वह सो गए और अचानक उनके खरटि बंद हो गए थे। यह सब उसने वारदात की रात कंबल के अंदर से छिपकर देखा था। प्रतीक की हत्या के बाद नेहा ने बेटी को धमकाया था। कहा था कि सबसे कह देना कि रास्ते में गाड़ी खराब हो गई थी। पापा को आने में चार दिन लगेंगे। तुमने पापा के बारे में पूछा तो काट के बाहर डाल देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.