Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    • मोनालिसा गर्भवती हैं, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह
    • फोन चार्जर की तार से घोंटा गला,दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या…
    • क्या करुणानिधि से आगे निकलेंगे एम के स्टालिन? चेन्नई पर टिका है खेल
    • मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…
    • कबड्डी मैच में टीम की जीत पर कलेक्टर से लगाई 500 की शर्त, विशेष अदालत ने कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ FIR का आदेश
    • बंगाल में बीजेपी नेता बने मछली के मुरीद
    • छत्तीसगढ़:हरा सोना संग्राहकों की बढ़ेगी आय, 920 करोड़ का होगा संभावित भुगतान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…
    BREKING NEWS

    मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: मेरठ के बहुचर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में पेश हुई. पेशी के दौरान कोर्ट परिसर कड़ी सुरक्षा के बीच छावनी में तब्दील रहा. वहीं, मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी अदालत में बिलख पड़ीं. उनका दर्द कैमरे में कैद हुआ और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

    रेनू देवी रोते हुए बार‑बार कहती दिखीं, ‘मेरे बेटे को मार डाला… हर महीने पचास हजार देता था. हत्यारों को फांसी होनी चाहिए.’ उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान के परिवार के लोग भी इस मामले में शामिल हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही.

    व्हाइट टी‑शर्ट और कैप में साहिल तथा चेहरे पर काला मास्क लगाए मुस्कान पुलिस वाहन से उतरे. मुस्कान की गोद में छह माह की दूधमुंही बच्ची थी. दोनों को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया. कोर्ट में आरोपों के आधार पर 32‑32 सवाल पूछे गए. साहिल ने अपने पक्ष में गवाह पेश करने की अनुमति मांगी. मुस्कान ने आरोपों से इनकार किया.

    पेशी के वक्त सौरभ की मां रेनू देवी और भाई राहुल भी कोर्ट पहुंचे. जैसे ही आरोपी सामने आए, मां की चीखों से माहौल गमगीन हो गया. मां ने आरोपियों को फांसी देने की मांग दोहराई और कहा कि उनके बेटे की निर्मम हत्या की गई.

    क्या है पूरा मामला?

    यह हत्याकांड 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया था. आरोप है कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की, शव के टुकड़े किए और नीले ड्रम में भरकर सील कर दिया. पुलिस ने 19 मार्च 2025 को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

    बता दें कि मुस्कान ने जेल में ही करीब छह माह पहले बेटी को जन्म दिया था. अब तक पेशियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही थीं, लेकिन इस बार दोनों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…

    April 22, 2026

    Encounter,  ताबड़तोड़ गोलियों से दहला इलाका, आरोपी गिरफ्तार

    April 22, 2026

    दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.