Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»नासा की अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिखाई Northern Lights की अद्भुत झलक
    अजब गजब

    नासा की अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिखाई Northern Lights की अद्भुत झलक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आकाश में दिखने वाला सबसे खूबसूरत नज़ारा ‘ऑरोरा बोरेलिस’ यानी ‘नॉर्दर्न लाइट्स’ को माना जाता है. लाखों लोग इसे देखने की ख्वाहिश दिल में लिए ज़िंदगी बिता देते हैं, लेकिन जब यह नज़ारा अंतरिक्ष से दिखे, तो वह अनुभव वाकई अद्भुत होता है. हाल ही में NASA की अंतरिक्ष यात्री ‘ऐनी मैकक्लेन’ ने स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट’ से नॉर्दर्न लाइट्स का एक ‘शानदार वीडियो’ साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

    ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से दिखा आसमान में ‘जादू’

    इस वीडियो में हरे, बैंगनी और लाल रंग की रोशनी धरती के वायुमंडल में नाचती नजर आ रही है. वीडियो में पृथ्वी की गोलाई और उसका अंधकार से मिलन एक दुर्लभ दृश्य बना रहा है. ऐनी ने वीडियो शेयर करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, Auroras from space always draw crewmembers to the Cupola… मुझे यह देखना बहुत पसंद है कि कैसे यह रोशनी धीरे-धीरे क्षितिज पर फैलती है. अब मैंने पृथ्वी से भी औरोरा देखने को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर लिया है.

    अंतरिक्ष से दिखा प्रकृति का सबसे रंगीन खूबसूरत नज़ारा (NASA astronaut video)

    Space.com के अनुसार, यह अद्भुत नज़ारा उस समय दिखा जब सूरज से एक शक्तिशाली ‘सोलर फ्लेयर’ निकला और ‘कोरोनल मास इजेक्शन (CME)’ ने धरती की मैग्नेटिक फील्ड (geomagnetic storm aurora) को टक्कर मारी. इसका असर इतना जबरदस्त था कि अमेरिका के कैलिफोर्निया और न्यू मैक्सिको जैसे दक्षिणी हिस्सों में भी औरोरा देखा गया. NOAA (नेशनल ओशैनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन) ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले कुछ दिनों में हल्के भू-चुंबकीय तूफानों की वजह से औरोरा और ज्यादा सक्रिय रहेगा

    ऐनी मैकक्लेन ने शेयर किया ‘धरती की रोशनी वाला डांस’

    ऐनी का यह वीडियो X पर 3.6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने इसे दिल खोलकर पसंद किया है. किसी ने लिखा, आपके वीडियो को किसी बड़े स्क्रीन फिल्म की तरह रिलीज़ किया जाना चाहिए. यह एक बेहतरीन अनुभव होगा. एक अन्य यूजर ने कहा, मदर अर्थ वाकई Ultimate Artist है. धन्यवाद इस खूबसूरत नज़ारे को साझा करने के लिए. इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखना न सिर्फ विज्ञान है, बल्कि एक अद्भुत कला भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.