Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
    • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचारी उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनें युवाः डॉ. चंदेल
    • कृषि मंत्री श्री नेताम के सख्त निर्देश- रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान
    • मेरठ सांप कांड क्या था? मुस्कान-साहिल की तर्ज पर कोर्ट ने रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा
    • दिल्ली: तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पुलिस हिरासत में, धारा 163 और अदालत की पुरानी शर्तों का दिया हवाला 
    • पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब
    अंतर्राष्ट्रीय

    अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया है।

    मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में हुए उस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था, जो सैन्य अभ्यासों, युद्धाभ्यासों और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने से संबंधित है।

    भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिक साद अहमद वारैच को इसलिए बुलाया गया था ताकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जा सके, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी सैन्य इकाइयों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों पक्षों के बीच हुए संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए।’

    मंत्रालय की तरफ से बयान में आगे कहा गया, ‘इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी’अफेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं।’

    जान-बूझकर टकराया पाकिस्तानी जहाज

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलावर, 15 सितंबर की शाम को हुई। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना का एक फ्रंटलाइन युद्धपोत रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात था, तभी वहां पाकिस्तानी जहाज आ गया।

    सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी युद्धपोत ओमान से लगभग 220 किलोमीटर पूर्व में भारतीय जहाज के पास से बहुत तेज गति से आया, जिससे टक्कर हो गई।

    पाकिस्तानी जहाज ने गैर-पेशेवर और असुरक्षित हरकतें कीं। इस घटना में अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका: भारतीय मूल के पति की हैवानियत, सहकर्मी को डेट करने पर पत्नी का गला रेता

    October 16, 2026

    ‘कोई आंदोलन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना…’; CJP के प्रदर्शन को लेकर कारोबारियों की याचिका पर बोला SC

    October 16, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाने वाली गर्भवती महिला पत्रकार पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 26 को सीजेआई बेंच करेगी सुनवाई

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.