Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किडनैपिंग:सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी…
    • मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दिखे रणवीर सिंह, देवी मां के दरबार में टेका माथा…
    • सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • Assam UCC Bill 2026, मुस्लिम मैरेज एक्ट रद्द, बहु विवाह बैन, लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन जरूरी
    • भिलाई :महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही GM पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ लात मारते हुए जताया अपना विरोध कार शोरूम में जमकर बवाल…
    • 10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत,बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»एलपीजी वितरकों का देशव्यापी आंदोलन: 6 नवंबर से होम डिलीवरी बंद करने की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    एलपीजी वितरकों का देशव्यापी आंदोलन: 6 नवंबर से होम डिलीवरी बंद करने की चेतावनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एलपीजी वितरकों ने प्रशासकीय शुल्क और होम डिलीवरी चार्ज में बढ़ोतरी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत देशभर के गैस एजेंसी संचालकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो वे 6 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर देंगे।

    बढ़ते खर्च, लेकिन कमीशन वही पुराना
    डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि डीजल की कीमतें, कर्मचारियों के वेतन और बिजली के खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। एसोसिएशन ने कहा कि 2019 तक नियमित रूप से वितरकों के प्रशासकीय शुल्क और डिलीवरी प्रभार में बढ़ोतरी की जाती थी, लेकिन कोविड-19 महामारी (2020-21) के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

    रायपुर जिले में एलपीजी वितरकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने एक सूत्रीय मांग (कमीशन वृद्धि) को पूरा नहीं किया, तो वे 6 नवंबर से सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर देंगे। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खुद एजेंसी से लेना पड़ेग

    केवल रायपुर जिले में ही तीनों सरकारी तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) के करीब 3 लाख से अधिक ग्राहक हैं। यदि डिलीवरी बंद हुई, तो राज्यभर में लाखों उपभोक्ताओं को रसोई गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। त्योहारी मौसम में गैस की सप्लाई प्रभावित होने से आम लोगों को बड़ी परेशानी हो सकती है।

    मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
    सूत्रों के अनुसार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों से वितरकों की मांगों और वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल, मंत्रालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

     अगर सरकार और वितरक संगठनों के बीच जल्द समाधान नहीं निकला, तो 6 नवंबर से देशभर में गैस डिलीवरी ठप हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किडनैपिंग:सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी…

    May 26, 2026

    सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    May 26, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    May 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.