Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत,बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर…
    क्राइम

    10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत,बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पिता के लिए बेटी सिर्फ एक संतान ही नहीं बल्कि उसका गर्व, उसका अभिमान होने के साथ उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी होती है. बेटी पिता के सबसे करीब होती है,लेकिन दिल्ली के मुकुंदपुर से जो वारदात सामने आई है उसने इस सबसे अजीज रिश्ते को ही तार-तार कर दिया. कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 महीने की मासूम बेटी का कत्ल कर दिया और उसे सेप्टिक टैंक में डाल दिया. जिद थी कि बेटा चाहिए और दूसरी बार भी बेटी होने से इतना गु्स्सा हुआ कि पिता ने अपनी नन्ही संतान को मार डाला.इसके बाद खुद पकड़ा न जाए इसलिए पड़ोसियों और पुलिस के सामने बच्ची की चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी और घड़ियाली आंसू भी बहाए. हालांकि उसका ये झूठ जल्द पकड़ा गया और अब पुलिस पूछताछ कर रही है. 

    क्या है पूरी घटना?

    घटना रविवार की है. दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मुकुंदपुर से 10 महीने की बच्ची का चोरी हो जाना सबको हैरान कर गया. पिता ने कुछ  ऐसी कहानी गढ़ी कि सुबह 5 बजे वो पड़ोस की दुकान तक गए थे और उसी दौरान बच्ची चोरी हो गई. मां और पहली बेटी सो रही थीं और उसी दौरान इस घटना ने सबको हैरत में डाल दिया. शक और भी गहरा गया जब बच्ची जिस निप्पल से दूध पी रही थी,वो घर के बाहर मिली.पिता के बारे में पता चला है कि उसकी एक बेटी पहले से थी और दूसरी बेटी वो चाहता नहीं था. उसे बेटे की चाहत थी. जब दूसरी बार भी बेटी हुई तो उसने निराशा और गुस्से में बच्ची के अपहरण की साजिश रची और फिर उसे मारर सेप्टिक टैंक में डाल दिया.

    बच्चों की मां शीला को जब नींद से जगाया तो मां भी अचानक चौंक गई क्योंकि वह अपने दोनों बच्चियों के साथ सोई हुई थी. एक बच्ची की उम्र 5 साल तो दूसरी बच्ची की उम्र 10 महीने थी. 10 महीने की बच्ची गायब थी. मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.पुलिस भी आसपास की गलियां घर आसपास के मकान की पानी की टंकियां-छतों पर सब जगह तलाशती रही लेकिन छोटी बच्ची नहीं मिली. ऐसी बच्ची आखिरकार कहां गायब हो गई यह पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई.ऐसा कोई क्ल्यु नहीं मिला है जिसमें कोई किडनैपर दिख सके.आखिरकार बच्ची कहां गई.

    सच जान सबके होश उड़ गए 

    बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के पिता ने ही कथित तौर पर उसकी हत्या की थी. पुलिस को पूछताछ के दौरान पिता के बयान पर शक हुआ.इसके बाद सख्ती से पूछताछ में मामला पलट गया और कथित सच्चाई सामने आई. सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता ने खाने या पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को दे दिया.  दोनों के बेहोश होने के बाद शनिवार‑रविवार की रात बच्ची की हत्या कर दी गई और कथित तौर पर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया.  बच्ची की मां सूर्या ने बताया था कि जब पति घर लौटा, तब वह और उनकी बड़ी बेटी बेहोशी की हालत में थीं. आरोपी पिता हिरासत में है.उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.पुलिस को शक है कि मामले में अन्य परिजनों की भी भूमिका हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…

    June 18, 2026

    अगर आप भी ऑनलाइन ‘परफेक्ट मैच’ की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए,AI की दुल्हन ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली…

    June 18, 2026

    Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.