Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1.20 करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर गणेश उईके को किया ढेर
    BREKING NEWS

    सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1.20 करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर गणेश उईके को किया ढेर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। माओवादियों की केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्य और कुख्यात नक्सली कमांडर गणेश उईके को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

    गणेश उइके माओवादियों की केंद्रीय समिति (सीसी) का सदस्य था और बस्तर डिवीजन का बड़ा नक्सली नेता माना जाता था। उस पर छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित अलग-अलग राज्यों में कुल एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। हिड़मा के मारे जाने के बाद से ही सुरक्षा बल उसकी लगातार तलाश में जुटे थे।

    छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा के कंधमाल जिले में ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर चाकापाड़ इलाके और गंजम जिले से सटे राम्पा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले चरण की मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे। इसके बाद हुई कार्रवाई में गणेश उइके समेत अन्य नक्सली ढेर किए गए। अब तक की आधिकारिक पुष्टि के मुताबिक, दो महिला नक्सलियों समेत कुल छह माओवादियों को मार गिराया गया है। मौके से चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि शेष की पहचान और कार्रवाई की पुष्टि पहले की मुठभेड़ से जुड़ी बताई जा रही है।

    मुठभेड़ स्थल से दो INSAS राइफल और एक .303 राइफल भी बरामद की गई है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी ओडिशा पुलिस के DIG ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह स्वयं कर रहे हैं। कंधमाल जिले के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ऑपरेशन में एसओजी की करीब 20 टीमें और सीआरपीएफ की 3 टीमें तैनात हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद आया”, नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी

    November 23, 2026

    गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    November 23, 2026

    हमें पता है दिन भर क्या करते हैं, बस 24 घंटे सुविधाएं चाहिए…न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर सीजेआई नाराज

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.